कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नया तड़का: अभिषेक, समरथ और जन्नत की मस्त तिकड़ी!

कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नया तड़का: अभिषेक, समरथ और जन्नत की मस्त तिकड़ी!

इस हफ्ते लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 में मच गया हंगामा, जब किचन में शुरू हुआ एक नया, बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड ट्रायंगल – अभिषेक कुमार, समरथ जुरेल और जन्नत जुबैर के बीच।

अपनी मस्तीभरी नोक-झोंक और हमेशा एक-दूसरे पर भारी पड़ने वाली टक्कर के लिए मशहूर अभिषेक और समर्थ इस बार एक नए मोर्चे पर आमने-सामने नज़र आए: जन्नत की तवज्जो पर। उसे इम्प्रेस करने के लिए दोनों ही मज़ेदार चुटकुले सुनाने से लेकर क्यूट-क्यूट हरकतें करने तक, हर तरीका आज़माते दिखे। कभी कोई उसकी प्रेप में मदद की पेशकश करता, तो कभी राउंड्स के बीच में चुपके से उससे बात करने की कोशिश – दोस्ताना कॉम्पिटिशन पूरे एपिसोड की जान बन गया।

इस तिकड़ी की मस्ती में घी डालने का काम किया अली गोनी ने, जिन्होंने दोनों लड़कों को छेड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने प्यार से उन्हें “छोटू” बुलाया और किचन में अपना “साइडकिक” घोषित कर दिया। उनकी यह चालाक और मज़ेदार कमेंट्री न सिर्फ स्टूडियो में हंसी के ठहाके लगवाती रही, बल्कि इस नए ट्रायंगल को अनऑफिशियल मुहर भी दे गई।

फैंस ने भी ऑनलाइन धूम मचा दी है और इसे सीज़न की सबसे एंटरटेनिंग डायनैमिक बता रहे हैं। अभिषेक और समरथ जन्नत की तवज्जो पाने के लिए मीठे और फनी तरीकों का हर दांव खेल रहे हैं और ऊपर से अली उन्हें लगातार उकसा रहे हैं – ऐसे में किचन ड्रामा देखना पहले से कहीं ज़्यादा मज़ेदार हो गया है।

देखिएलाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ कोपॉवर्ड बाय एन्व परफ्यूम्स और कैच मसाले, पोअर होम एयर फ्रेशनर, लक्सइंफर्नो, स्पेशल पार्टनर कैरेटलेन और पेट शुद्धि, हर शनिवार और रविवार रात 9:00 बजे, सिर्फ कलर्स पर!

MumbaiPatrika@1

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *