वाइज़ का मल्टी-करेंसी ट्रैवल कार्ड भारत में लॉन्च, 75,000 भारतीय यात्रियों ने जताया भरोसा
मिड-मार्केट रेट वाला कार्ड अब उपलब्ध; विदेश यात्रा 3.89 करोड़ की रिकॉर्ड संख्या पर
मुंबई, 8 दिसंबर 2025: वैश्विक फिनटेक कंपनी वाइज़ ने आज भारत में अपना मल्टी-करेंसी ट्रैवल कार्ड लॉन्च किया। यह लॉन्च ऐसे समय पर हुआ है जब देश में विदेशी यात्राओं की संख्या अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुँच चुकी है और अंतरराष्ट्रीय यात्रा सीज़न भी पूरी तरह शुरू हो चुका है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2024 में भारत से बाहर जाने वाली यात्राएँ 3.89 करोड़ तक पहुँच गईं। इनमें 42.5% यात्रा पर्यटन, 34.7% पारिवारिक यात्राएँ और 14.9% व्यवसायिक उद्देश्य से थीं। खर्चों में भी तेज़ वृद्धि दर्ज हुई है — जहाँ पहले भारतीय पर्यटक हर साल करीब 3–4 बिलियन डॉलर खर्च करते थे, वहीं पिछले दो वर्षों में यह राशि बढ़कर औसतन 17 बिलियन डॉलर हो गई है।
यात्रा बढ़ने के बावजूद, भारतीय उपभोक्ता आज भी पारंपरिक फॉरेक्स कार्ड्स पर 2–4% तक के छिपे शुल्क का भुगतान कर रहे हैं, जिससे विदेशी भुगतान कई गुना महंगे साबित होते हैं। उदाहरण के तौर पर, 2 लाख रूपए की विदेशी मुद्रा पर ग्राहकों को 4,000 से 8,000 रूपए तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है।
वाइज़ ट्रैवल कार्ड इस समस्या का समाधान प्रस्तुत करता है। यह कार्ड गूगल पर दिखने वाले मिड-मार्केट एक्सचेंज रेट पर काम करता है और केवल एक छोटा, पारदर्शी कन्वर्ज़न शुल्क लागू होता है। इसकी घोषणा के एक महीने के भीतर 75,000 से अधिक भारतीयों ने वेटलिस्ट में नाम दर्ज कराया, जो पारदर्शी भुगतान समाधानों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

वाइज़ ट्रैवल कार्ड की प्रमुख विशेषताएँ
भारतीय यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्ड को डिज़ाइन किया गया है:
• 40+ करेंसी सपोर्ट: वियतनाम, इंडोनेशिया, तुर्की और जॉर्जिया सहित भारत में उपलब्ध किसी भी कार्ड से सबसे अधिक मुद्रा विकल्प
• डिजिटल ऑनबोर्डिंग: डिजीलॉकर और वीडियो केवायसी के साथ कुछ ही मिनटों में अकाउंट सक्रिय
• तुरंत डिजिटल कार्ड: ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान के लिए तुरंत उपलब्ध
• IMPS टॉप-अप: तुरंत बैलेंस जोड़ने की सुविधा
• स्मार्ट कन्वर्ज़न: यदि कार्ड में उपलब्ध करेंसी न हो तब भी सिस्टम स्वयं सर्वश्रेष्ठ दर पर भुगतान करता है
• रीयल-टाइम नियंत्रण: कार्ड फ्रीज़/अनफ्रीज़, खर्च अलर्ट और सीमा निर्धारित करने का विकल्प
• वीज़ा नेटवर्क पर उपलब्धता: 160+ देशों के लाखों व्यापारी स्टोर्स और एटीएम पर मान्य
• मुफ़्त ATM निकासी: हर महीने 200 डॉलर तक मुफ्त, इसके बाद केवल 1.40 अमरीकी डॉलर + 3.25% शुल्क
वाइज़ की साउथ एशिया एक्सपेंशन लीड तानिया भारद्वाज ने कहा, “भारतीय अब रिकॉर्ड संख्या में विदेश यात्रा कर रहे हैं, लेकिन पारंपरिक फॉरेक्स सिस्टम की छिपी शुल्क संरचना हर यात्रा को महंगा बना देती है। वेटलिस्ट की प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि लोग अब पारदर्शिता और बेहतर अनुभव चाहते हैं। हमारा उद्देश्य यही है—यात्रा भुगतान को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाना।”
वाइज़ उन कस्टमर्स के लिए स्टैंडर्ड रूपए 460 कार्ड जारी करने की शुल्क माफ कर रहा है जो 10 फरवरी 2026 से पहले साइन अप करेंगे। इस कार्ड पर कोई सालाना फीस, सब्सक्रिप्शन चार्ज या इनएक्टिविटी पेनल्टी लागू नहीं होगी।

