आरआर काबेल ने लॉन्च की भविष्य के लिए तैयार वायरों की नई सीरीज

आरआर काबेल ने लॉन्च की भविष्य के लिए तैयार वायरों की नई सीरीज

नागपुर, 9 जनवरी 2026: भारत में वायर व केबल बनाने वाली अग्रणी कंपनी आरआर काबेल ने वायरों की एक नई रेंज लॉन्च की है। आज के दौर में खासकर जब तापमान बढ़ रहा है और बिजली की खपत भी ऐसे में ये वायरें बदलते वक्त की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। इस नई सीरीज में सुपरएक्स ग्रीन एचआर+एफआर और फायरक्स एलएसओएच – ईबीएक्सएल जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं जो सुरक्षा, परफॉर्मेंस और पर्यावरण की रक्षा- तीनों में बेहतर हैं।

लॉन्च के इस मौके पर आरआर काबेल के कार्यकारी निदेशक श्री राजेश काबरा ने कहा, “जब घर स्मार्ट हो रहे हैं और तापमान बढ़ रहा है, तो वायरों को भी बदलना होगा। हमारी नई रेंज आज की ही नहीं, बल्कि आने वाले समय की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है- चाहे वो बढ़ता तापमान हो या ज्यादा बिजली का दबाव या फिर सुरक्षा और पर्यावरण की जिम्मेदारी।”

सुपरएक्स ग्रीन एचआर+एफआर वायर
इस वायर में हीट गार्ड टेक्नोलॉजी होती है और यह आरईएसीएच व आरओएचएस जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनी है। यानी कि इसमें 245 से ज्यादा हानिकारक रसायन नहीं होते। ये एचआर+एफआर वायर 85°C तक का तापमान झेल सकती है, जिससे ये गर्मी में भी सुरक्षित रहती है। इसमें एडवांस क्लास 2 कंडक्टर होता है जो वायर को मजबूत बनाता है और बिजली की बर्बादी को भी रोकता है। 100% प्योर इलेक्ट्रोलाइटिक कॉपर से बनी ये वायर ज्यादा बिजली प्रवाह देती है। साथ ही इसमें चूहे और कीड़ों से सुरक्षा देने वाली तकनीक भी है। इसकी हरी पैकिंग इसे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने की पहचान है। सुपरएक्स ग्रीन सिर्फ एक वायर नहीं, बल्कि उन लोगों की पसंद है जो परफॉरमेंस के साथ साथ पर्यावरण का भी ख्याल रखते हैं।

फायरक्स एलएसओएच – ईबीएक्सएल वायर
यह वायर सबसे कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर काम करती है। यह आम पीवीसी वायरों से 2 गुना ज्यादा बिजली का भार सह सकती है और 900°C तक पिघले बिना टिक सकती है। ये मुमकिन हुआ है ईबीएक्सएल (इलेक्ट्रॉन बीम क्रॉस लिंकिंग) तकनीक और एलएसओएच (लो स्मोक ज़ीरो हैलोजन) इंसुलेशन की वजह से। अगर आग लग जाए तो यह वायर सिर्फ पारदर्शी और ज़हरीले गैसों से मुक्त धुआं छोड़ती है, जिससे लोगों को बाहर निकलने में आसानी होती है। इसकी फ्लेक्सिबल डिजाइन से इंस्टॉलेशन आसान होता है। इसकी उम्र 60 साल से भी ज्यादा है और इसमें चूहे-दीमक से सुरक्षा भी पहले से मौजूद है। फायरक्स उन जगहों के लिए आदर्श है जहां सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता जैसे ऊंची इमारतें, स्मार्ट होम्स, अस्पताल, होटल और सार्वजनिक इमारतें।

सभी वायरों की खास बातें (कॉमन वैल्यू प्रपोजिशन):

  • ये वायरें ज्यादा गर्मी और ज्यादा बिजली के भार को झेलने के लिए बनी हैं
  • इनमें 100% प्योर इलेक्ट्रोलाइटिक कॉपर का इस्तेमाल हुआ है
  • ये आईएस, आरईएसीएच , आरओएचएस, सीई और सीपीआर जैसे स्टैंडर्ड्स के अनुरूप हैं
  • चूहे और दीमक से सुरक्षा से लैस हैं

इन नई लॉन्च के साथ, आरआर काबेल एक बार फिर अपने इस वादे को दोहरा रहा है कि वो वायरिंग की दुनिया में सुरक्षा, टिकाऊपन और बेहतर परफॉर्मेंस को नया आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

MumbaiPatrika@1

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *