बॉक्स ऑफिस पर ‘पातकी’ का जादू: अनपेक्षित सस्पेंस के साथ फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल
गुजरात: गुजराती सिनेमा में जब नवीनतम विषयों पर फिल्में बन रही हैं, तब 30 जनवरी को रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘पातकी’ वर्तमान में सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सफलता के मुख्य कारण
फिल्म की सफलता के पीछे इसकी मजबूत कहानी और कलाकारों का प्रभावशाली अभिनय मुख्य कारण माना जा रहा है। गौरव पासवाला द्वारा निभाया गया ‘मानव’ का पात्र और श्रद्धा डांगर की ‘नित्या’ की भूमिका ने लोगों का दिल जीत लिया है।
इसके साथ ही हितेन तेजवानी, सुचिता त्रिवेदी और उज्ज्वल दवे जैसे अनुभवी कलाकारों के प्रदर्शन ने फिल्म में जान फूंक दी है। निर्देशक और लेखक अभिनय देशमुख की कहानी कहने की शैली ऐसी है कि दर्शक हर दृश्य में कुछ नया होने की अपेक्षा करते हैं, जो उन्हें अंत तक बांधे रखती है।
‘एएमपी स्टूडियो प्रोडक्शंस’ द्वारा निर्मित यह फिल्म न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना डंका बजा रही है। अमेरिका, यूके, कनाडा और दुबई जैसे देशों में रहने वाले गुजराती समुदाय के लोग भी इस फिल्म को भरपूर प्यार दे रहे हैं। निर्माता आलाप किकाणी, दिव्येश दोषी और पूरी टीम ने फिल्म की इस भव्य सफलता के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।
फिल्म की कहानी में मौजूद साकोलॉजिकल कॉम्प्लेक्सिटी, जिसमें एक व्यक्ति अपनी निर्दोषता साबित करने के बजाय अपराध स्वीकार करना चाहता है, फिर भी सबूत उसके विरुद्ध हैं—इस पहलू ने दर्शकों में भारी उत्सुकता जगाई है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर सकारात्मक रिव्यू मिल रहे हैं। ‘पातकी’ ने यह साबित कर दिया है कि यदि कहानी दमदार हो, तो गुजराती फिल्में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। यदि आपने अभी तक इस रोमांचक अनुभव का आनंद नहीं लिया है, तो आज ही अपने नजदीकी सिनेमाघर में टिकट बुक करें।

