फेदरलाइट ने बानेर, पुणे में 10 हजार स्क्वैयर फुट के एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया
पुणे,मार्च 2026: फेदरलाइट, भारत में वर्कस्पेस और शिक्षा फर्नीचर समाधानों के सबसे विश्वसनीय नामों में से एक, ने पुणे के बानेर में अपने नए एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस सेंटर का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया है। यह ऐतिहासिक उद्घाटन फेदरलाइट के मिशन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसमें वह पुणे और पूरे महाराष्ट्र क्षेत्र में व्यवसायों, संस्थानों तथा सरकारी निकायों के लिए वर्कस्पेस डिज़ाइन के अनुभव को नया रूप देने की दिशा में काम कर रहा है।
इस केंद्र का उद्घाटन श्री सागर चौरड़िया, डायरेक्टर, पंचशील रियल्टी द्वारा किया गया। उस समय श्री मनोहर गोपाल, प्रबंध निदेशक, फेदरलाइट ग्रुप; श्री लव जे चेल्लारम, निदेशक, फेदरलाइट ग्रुप; श्री किरण डी चेल्लारम, एसोसिएट डायरेक्टर, फेदरलाइट ग्रुप; तथा श्री नितिन घाग, बिजनेस हेड सह अन्य मान्यवर भी उपस्थित थे
बानेर के दिल में स्थित यह 10,000 स्क्वैयर फुट का एक्सपीरियंस सेंटर फेदरलाइट के वर्कस्पेस और शिक्षा समाधानों का पूरा स्पेक्ट्रम दिखाता है— एर्गोनॉमिक सीटिंग और सहयोगी ऑफिस सेटअप से लेकर टेक-इनेबल्ड क्लासरूम फर्नीचर, लैबोरेटरी बेंच, लाइब्रेरी सिस्टम, ऑडिटोरियम सीटिंग और सरकारी निकायों के लिए संस्थागत समाधान तक। यह केंद्र आर्किटेक्ट्स, कॉर्पोरेट लीडर्स, उद्यमियों और खरीद टीमों को आधुनिक, अनुकूलनीय फर्नीचर का हैंड्स-ऑन और शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो आज के बदलते कार्य और शिक्षण संस्कृति के मुताबिक है।
कार्यक्रम में श्री मनोहर गोपाल, प्रबंध निदेशक, फेदरलाइट ग्रुप ने कहा, “पुणे में हमारे नए एक्सपीरियंस सेंटर के साथ, हमारा उद्देश्य कॉर्पोरेट्स, शैक्षणिक संस्थानों, छोटे व्यवसाय मालिकों, उद्यमियों और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों की सेवा को और अधिक प्रभावी ढंग से करना है। हम सभी को आमंत्रित करते हैं कि वे आएं, हमारे अत्याधुनिक डिजाइनों को देखें और वर्कस्पेस इनोवेशन के भविष्य को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करें।”
फेदरलाइट की नवीनतम फर्नीचर रेंज बेहद दक्ष, आधुनिक कार्यस्थल और विश्वविद्यालयों के लिए डिज़ाइन की गई है। टेक-इंटीग्रेटेड क्लासरूम फर्नीचर और वर्कस्टेशन्स से लेकर एकॉस्टिक पॉड्स, एर्गोनॉमिक सीटिंग और सहयोगी ज़ोन तक—हर पीस प्रदर्शन, आराम और लचीलापन बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। यह कलेक्शन बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक है और इसमें स्मार्ट कार्यक्षमता का संयोजन किया गया है, जो बदलते कार्यशैली और शिक्षण वातावरण का समर्थन करता है।
श्री लव जे चेल्लारम, निदेशक, फेदरलाइट ग्रुप ने जोर देते हुए कहा, “हमारा मानना है कि फर्नीचर अब केवल पृष्ठभूमि का तत्व नहीं रहा—यह लोगों के काम करने, सोचने और आपस में जुड़ने के तरीके का एक गतिशील सक्षमकर्ता है। हमारा फोकस ऐसे वातावरण बनाने पर है जो अनुकूलनीय, सहज और भविष्य के लिए तैयार हों।”
हाइब्रिड काम और आज की नई पढ़ाई के तरीकों की वजह से फर्नीचर का मतलब अब सिर्फ इस्तेमाल करने की चीज नहीं रहा। अब फर्नीचर लोगों को साथ मिलकर काम करने, अच्छे से ध्यान लगाने और जरूरत के हिसाब से बदलाव करने में मदद करता है। आज के फर्नीचर को कई तरह के काम और पढ़ाई के तरीकों के लिए तैयार होना चाहिए: गहराई से काम करने के लिए शांत जगह, नए आइडिया सोचने के लिए कॉलैबोरेटिव हब, अनौपचारिक बातचीत करने के लिए लाउंज एरिया।
श्री किरण जे चेल्लारम, एसोसिएट डायरेक्टर, फेदरलाइट ग्रुप ने कहा, “हमारे क्लाइंट्स केवल फर्नीचर से अधिक चाहते हैं—वे ऐसी चीजें चाहते हैं जो उनकी संस्कृति को व्यक्त करें और बदलते कार्य तरीकों का समर्थन करें। चाहे वह फोकस पॉड हो या सहयोगी फर्नीचर सिस्टम, हर चीज को अपनी भौतिक संरचना से परे एक उद्देश्य पूरा करना चाहिए।”
फेदरलाइट में एर्गोनॉमिक्स को कभी समझौता नहीं किया जाता। कंपनी लंबर सपोर्ट, एडजस्टेबिलिटी और मूवमेंट-फ्रेंडली डिज़ाइनों को प्राथमिकता देती है ताकि उपयोगकर्ताओं की सेहत सुनिश्चित हो। दिखने में, ये डिज़ाइन बहुत साफ-सुथरे और सादे होते हैं—सीधी लाइनें और सरल आकार। इन्हें प्रकृति से जुड़े तत्वों और न्यूट्रल रंगों के साथ और बेहतर बनाया जाता है, जो आज के आधुनिक घरों और ऑफिस के साथ अच्छे से जंचते हैं। केबल छिपाने की स्मार्ट व्यवस्था, आसानी से जोड़ने-हटाने वाले हिस्से और कम जगह में ज्यादा काम करने वाले समाधान—ये सब डिज़ाइन में पहले से ही शामिल होते हैं। इससे देखने में सुंदरता भी बनी रहती है और इस्तेमाल में भी बहुत आराम मिलता है।
सस्टेनेबिलिटी फेदरलाइट के डिज़ाइन और मैन्युफैक्चरिंग दर्शन में गहराई से शामिल है। कंपनी जिम्मेदारी से सोर्स किए गए मैटेरियल्स, लो-एमिशन फिनिशेज़ का उपयोग करती है और सोलर-पावर्ड फैक्टरियों का संचालन करती है, जिसमें 3 मेगावाट की रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन्स शामिल हैं, जिससे कार्बन फुटप्रिंट में काफी कमी आती है। फेदरलाइट सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल को भी अपनाती है—पुराने फर्नीचर को इकट्ठा करके दोबारा उपयोग में लाना, उपयोग योग्य पीस को स्कूलों और एनजीओ को दान करना, तथा रिकवर किए गए फैब्रिक्स की अपसाइक्लिंग करके बैग्स में बदलना। कंपनी दृष्टिबाधित कर्मचारियों को रोजगार देती है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं में समावेशन और सार्थक रोजगार को बढ़ावा मिलता है।
फेदरलाइट कॉर्पोरेट्स, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी निकायों, आर्किटेक्ट्स, कैंपस प्लानर्स और उद्यमियों को पुणे के पहले एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस सेंटर में आने के लिए आमंत्रित करती है, जहां वे अत्याधुनिक, भविष्य-तैयार फर्नीचर समाधानों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। भारत में ऑफिस और शिक्षा फर्नीचर का भविष्य टेक-इनेबल्ड वर्कस्टेशन्स, बढ़ते कस्टमाइजेशन, वेलनेस-फोकस्ड डिज़ाइनों और मॉड्यूलैरिटी द्वारा आकार लिया जाएगा।
जैसे-जैसे हाइब्रिड वर्क मॉडल्स और आधुनिक लर्निंग एनवायरनमेंट्स विकसित हो रहे हैं, कोलैबोरेटिव हब्स से लेकर गहन, अबाधित कार्य के लिए फोकस एरियाज़ तक—उद्देश्य-प्रेरित ज़ोन्स बनाने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, जो टीमवर्क को बढ़ावा देने के साथ ही एकाग्रता को समर्थन दें।

