ज़ी स्टूडियोज़ और वामिका फिल्म्स की भक्तिप्रधान गुजराती फिल्म ‘किंग ऑफ सालंगपुर’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

ज़ी स्टूडियोज़ और वामिका फिल्म्स की भक्तिप्रधान गुजराती फिल्म ‘किंग ऑफ सालंगपुर’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

ज़ी स्टूडियोज़ और वामिका फिल्म्स ने अपनी आगामी गुजराती भक्तिप्रधान फिल्म ‘किंग ऑफ सालंगपुर’  की रिलीज़ तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। श्री कष्टभंजन देव हनुमानजी महाराज की असीम कृपा, आस्था, शक्ति और दिव्य विरासत को बड़े पर्दे पर लाती यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

लाखों श्रद्धालुओं के लिए परम श्रद्धा का केंद्र सालंगपुर धाम, अटूट आस्था, शक्ति और दिव्य संरक्षण का एक शक्तिशाली प्रतीक है। ‘किंग ऑफ सालंगपुर’ इस गहरी भक्ति भावना को सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत करती है, जो दर्शकों को श्रद्धा, भक्ति और दिव्य आशीर्वाद की एक अद्भुत व भावनात्मक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है। फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ ही दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग बड़े पर्दे पर सालंगपुर हनुमान दादा के आध्यात्मिक महात्म्य को देखने के लिए उत्सुक हैं।

अपनी पहली गुजराती फिल्म ‘टॉम एंड चेरी’ की शानदार सफलता के बाद, ज़ी स्टूडियोज़ ‘किंग ऑफ सालंगपुर’ के माध्यम से गुजराती सिनेमा में अपनी पकड़ को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय बाज़ार में गहराई से पैठ बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रशांत देशावल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता ध्रुव देशावल, अमित संतोकी, चेतन थुम्मर और आनंद अघारा हैं। वहीं हार्दिक गेडारा सह-निर्माता और मोहित वघासिया क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हुए हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और वामिका फिल्म्स की यह साझेदारी ‘किंग ऑफ सालंगपुर’ के ज़रिए 27 नवंबर से सिनेमाघरों में दर्शकों तक आस्था और भक्ति की एक अविस्मरणीय कहानी पहुँचाएगी।

MumbaiPatrika@1

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *