माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने जेबीएम ग्रुप के ‘सर्वोत्कर्ष 2026’ का किया शुभारंभ

माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने जेबीएम ग्रुप के ‘सर्वोत्कर्ष 2026’ का किया शुभारंभ
  • विठलापुर में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहलों को मिला नया आयाम
  • गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के लिए मोबाइल टीकाकरण एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

विठलापुर, 19 नवंबर, 2026: सामाजिक विकास के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जेबीएम ग्रुप ने गुजरात के विठलापुर स्थित अपने प्लांट में अपने प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम ‘सर्वोत्कर्ष 2026’ का आयोजन किया। इस अवसर पर गुजरात के माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जेबीएम ग्रुप के चेयरमैन श्री एस.के. आर्य, वाइस चेयरमैन श्री निशांत आर्य, आरएसएस गुजरात के प्रांत संघचालक डॉ. भरतभाई पटेल, गुजरात भाजपा के अध्यक्ष श्री जगदीशभाई विश्वकर्मा, विश्व हिंदू परिषद गुजरात के क्षेत्रीय मंत्री श्री अश्विनभाई पटेल, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के निदेशक श्री सुनील कक्कड़ और विरमगाम के विधायक श्री हार्दिक पटेल सहित आर्य समाज, गुजरात के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

‘सर्वोत्कर्ष’ यानी ‘सभी का विकास’, एक ऐसी सतत पहल है, जो सरकार, सामाजिक संगठनों और गैर-सरकारी संस्थाओं को एक साझा मंच पर लाकर स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में सकारात्मक एवं सार्थक बदलाव लाने का प्रयास करती है। इस पहल के माध्यम से समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिनमें मोबाइल टीकाकरण सुविधाओं से लेकर व्यापक स्वास्थ्य जांच एवं जनकल्याण शिविर तक शामिल हैं।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, श्रम विभाग, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहभागिता ने सामाजिक विकास के साझा संकल्प को और मजबूती प्रदान की।

इस अवसर पर जेबीएम ग्रुप के चेयरमैन श्री एस.के. आर्य ने कहा, “माननीय राज्यपाल जी की गरिमामयी उपस्थिति, प्रोत्साहन और निरंतर सहयोग के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उनके द्वारा हमारी पहलों की सराहना इस विश्वास को और मजबूत करती है कि प्रगति का वास्तविक पैमाना लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की हमारी क्षमता है। ‘सर्वोत्कर्ष’ के माध्यम से जेबीएम ग्रुप स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करते हुए समावेशी और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“हमारा मानना है कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए नए अवसरों का सृजन, समुदायों को सशक्त बनाना और प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। इस दिशा में हमारी निरंतर कोशिश है कि हमारी पहलों का प्रभाव सार्थक, दीर्घकालिक और समाज के उन वर्गों तक पहुंचे, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।”

इस वर्ष ‘सर्वोत्कर्ष 2026’ के तहत कई महत्वपूर्ण पहलें की गईं:

  • गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान: माननीय राज्यपाल जी ने जेबीएम ग्रुप की पहल ‘गर्भाशय ग्रीवा कैंसर मुक्त अभियान’ को आगे बढ़ाने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई मोबाइल टीकाकरण एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से विठलापुर और आसपास के क्षेत्रों में बालिकाओं को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराना तथा गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान से सैकड़ों बालिकाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।
  • रक्तदान अभियान: स्वास्थ्य एवं मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत जेबीएम ग्रुप ने रक्तदान अभियान का भी आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न जेबीएम संयंत्रों के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से भाग लिया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 7,000 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी ऑफ इंडिया सहित कई अन्य संगठनों ने देशभर में विभिन्न इकाइयों में एक साथ आयोजित इस पहल में सहभागिता की।
  • दिव्यांगजनों के लिए सहायता एवं पोषण: विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों को व्हीलचेयर वितरित की गईं। वहीं, ‘अन्नपूर्णा अभियान’ के माध्यम से विठलापुर क्षेत्र के अनाथालयों, वृद्धाश्रमों और अन्य देखभाल संस्थानों को राशन किट उपलब्ध कराई गईं।
  • कौशल विकास: जेबीएम के कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से प्रतिवर्ष सैकड़ों स्थानीय युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। इन केंद्रों में ऑटोमोटिव तकनीक के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और व्यावहारिक कौशल से जुड़े प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
  • पर्यावरण संरक्षण: जेबीएम ग्रुप के देशभर में स्थित विभिन्न संयंत्रों में संचालित जीरो-वेस्ट कार्यक्रमों और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के अतिरिक्त औषधीय एवं स्वास्थ्यवर्धक पौधों, जैसे आंवला, जामुन और अर्जुन का पौधरोपण भी किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति ग्रुप की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।
  • स्वयं सहायता समूहों और भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहन: अनेक स्वयं सहायता समूहों को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही गुजरात के विभिन्न विद्यालयों और गुरुकुलों के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया तथा प्राचीन भारतीय युद्ध कलाओं का प्रदर्शन कर भारतीय सांस्कृतिक विरासत की समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत किया।

MumbaiPatrika@1

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *