केतुदादा एंटरटेनमेंट की नई गुजराती कॉमेडी फिल्म ‘रफूचक्कर’ का अहमदाबाद में भव्य मुहूर्त संपन्न
- 16 सितंबर से गांधीनगर में शुरू होगी धमाकेदार शूटिंग
अहमदाबाद: केतुदादा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही आगामी गुजराती कॉमेडी फिल्म ‘रफूचक्कर’ का भव्य मुहूर्त आज अहमदाबाद स्थित होटल सिल्वर क्लाउड में विधि-विधान और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, तकनीकी टीम तथा गुजराती सिनेमा के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और उन्होंने टीम को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
केतन ठक्कर द्वारा निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन राकेश शाह कर रहे हैं, जबकि रवि सोलंकी सह-निर्माता के रूप में जुड़े हैं। फिल्म की कहानी पूरी तरह हास्य और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में लोटपोट कर देगी। मुहूर्त की पूजा संपन्न होने के बाद निर्माता और निर्देशक ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि इस फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
फिल्म में ऋषि जानी, पूजा दोषी, हेमांग शाह, अर्चन त्रिवेदी, मानीन त्रिवेदी, निमिता वाघासिया, गौरांग जेडी, हेतल बारोट, नरेश प्रजापति, किन्नर बारोट और श्रेय माराडिया जैसे जाने-माने और प्रमुख कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। मुहूर्त समारोह संपन्न होने के बाद, अब आगामी 16 सितंबर से गांधीनगर के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल शुरू होगा।

