ब्लॉकबस्टर सीज़न का एक निडर चैंपियन: अविनाश मिश्रा ने कलर्स के खतरों के खिलाड़ी, सीज़न 15 जीता

ब्लॉकबस्टर सीज़न का एक निडर चैंपियन: अविनाश मिश्रा ने कलर्स के खतरों के खिलाड़ी, सीज़न 15 जीता

मुंबई, 5 अक्टूबर: डर की इस सबसे बड़ी जंग को उसका निडर विजेता मिल गया है! खतरों के खिलाड़ी के इस सीज़न को दर्शकों से मिले शानदार प्रतिसाद ने डर का नया दौर को एक सच्चा ब्लॉकबस्टर बना दिया है, जिससे यह शो दर्शकों का पसंदीदा बन गया और पॉप‑कल्चर में भी अपनी खास पहचान बनाने में सफल रहा। दो साल के लंबे इंतज़ार के बाद लौटे इस सीज़न ने पिछले सीज़न की तुलना में दोगुनी दर्शक संख्या हासिल की और 2026 में भारत के शीर्ष नॉन‑फिक्शन शोज़ में शामिल हो गया। एक्शन किंग रोहित शेट्टी की मेज़बानी में इस सीज़न का समापन अविनाश मिश्रा के विजेता बनने के साथ हुआ। उन्होंने ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवात्रमणि (ओरी) को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की, जिन्होंने क्रमशः पहले और दूसरे रनर‑अप के रूप में सीज़न का समापन किया। केप टाउन की खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण लोकेशन्स के बीच फिल्माए गए इस सीज़न में हाई‑वोल्टेज ‘चैंपियंस बनाम चैलेंजर्स’ फॉर्मेट देखने को मिला, जिसमें फ्रेंचाइज़ी के अनुभवी खिलाड़ियों का मुकाबला नए दावेदारों से हुआ। डरावने हैवी‑मशीनरी स्टंट्स से लेकर बेहद चुनौतीपूर्ण पेन ऑक्शन तक, डर का नया दौर हर हफ्ते दांव को और ऊंचा करता रहा और दर्शकों को लगातार चर्चा का विषय देता रहा।

पूरे रोमांच और जोखिम से भरे इस सफर के दौरान, अविनाश मिश्रा एक “नए” चैलेंजर से बदलकर पूरे सीज़न की सबसे प्रभावशाली ताकत बनकर उभरे। सिर्फ़ एक “अच्छे दिखने वाले टीवी अभिनेता” की पहले से बनी धारणा को तोड़ते हुए, अविनाश ने बेमिसाल मानसिक दृढ़ता और स्टंट्स में शानदार सटीकता का प्रदर्शन किया। उनकी पूरी जर्नी दमदार और एकतरफा जीत वाली परफॉर्मेंस से भरी रही। हाई‑ऑक्टेन ‘टीम वीक’ ट्विस्ट के दौरान उन्हें टीम कैप्टन बनाया गया, जहाँ उन्होंने रणनीतिक तरीके से अपनी नई टीम का नेतृत्व किया और ऋत्विक धनजानी की अगुवाई वाली अनुभवी खिलाड़ियों से भरी टीम के खिलाफ अपनी टीम को पूरी तरह सुरक्षित रखा। ऊँचाइयों और हैवी‑मशीनरी से जुड़े खतरनाक टास्क्स में उनके निडर प्रदर्शन ने उन्हें खूब सराहना दिलाई, साथ ही रोहित शेट्टी द्वारा हस्ताक्षरित बहुप्रतीक्षित कस्टम फियर जैकेट भी दिलाई। अविनाश की जर्नी का सबसे अहम मोड़ एक तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण और बेहद दबावपूर्ण अंडरवॉटर टास्क के दौरान आया, जहाँ उन्होंने अनुभवी खिलाड़ी करण वाही को पीछे छोड़ते हुए सीज़न के पहले टॉप 5 फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह पक्की की। उनका यह शानदार सफर ग्रैंड फिनाले में अपने चरम पर पहुँचा, जहाँ अविनाश ने अंतिम हेलीकॉप्टर‑टू‑वॉटर स्टंट को सफलतापूर्वक पूरा कर जीत हासिल की। इस जीत के साथ उन्होंने प्रतिष्ठित ट्रॉफी, ₹20 लाख की नकद पुरस्कार राशि, एक ओआरएन यूरोप ट्रिप और एक बिल्कुल नई मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट अपने नाम की। जश्न को और खास बनाते हुए सभी कंटेस्टेंट्स को हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिलें भी दी गईं।

अपना आभार व्यक्त करते हुए अविनाश मिश्रा ने कहा, “‘खतरों के खिलाड़ी’ जीतना मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि जब मैंने इस शो में हिस्सा लिया था, तब मुझे लगा था कि मैं किसी को कुछ साबित करने आया हूँ। लेकिन इस सफर के दौरान आखिरकार जिस इंसान को मैंने खुद को साबित किया, वह मैं खुद था। मैंने अपने कई साल टेलीविज़न इंडस्ट्री में बिताए हैं और हाँ, लोगों ने मुझे स्क्रीन पर एक अच्छे दिखने वाले इंसान के रूप में भी देखा है। मैंने उस सफर का पूरा आनंद लिया, लेकिन मैं हमेशा जानता था कि मेरे अंदर और भी बहुत कुछ है, जो मैं चाहता था कि लोग देखें। इस शो ने मुझे वह मौका दिया कि मैं बाकी सभी चीज़ों को एक तरफ रख दूँ और सचमुच अपने काम को बोलने दूँ। इस सफर का बड़ा हिस्सा दरअसल मानसिक मजबूती से जुड़ा था। आप खुद को शारीरिक रूप से तैयार कर सकते हैं, लेकिन जब आप किसी बेहद डरावनी चुनौती के किनारे खड़े होते हैं, तब कोई परफॉर्मेंस नहीं बचती। उस पल सिर्फ आप होते हैं, आपका डर होता है और वह फैसला होता है जो आप उस समय लेते हैं। मुझे अपने आसपास के शोर को अनदेखा करना, खुद पर भरोसा करना और आगे बढ़ते रहना सीखना पड़ा। कई ऐसे दिन आए जब मैंने खुद को ही हैरान कर दिया और वही पल मेरे लिए हमेशा सबसे खास रहेंगे। और अपने बारे में इतना कुछ जानने के बाद इस शो को जीतना वैसा अंत है, जिसकी मैं केवल उम्मीद ही कर सकता था। मैं ‘खतरों के खिलाड़ी’ में खुद को परखने आया था। अब मैं यहाँ से अपने ऊपर पहले से कहीं ज्यादा विश्वास लेकर जा रहा हूँ। मेरे लिए यही सबसे बड़ी जीत है।”

MumbaiPatrika@1

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *