सेप्ट यूनिवर्सिटी में ‘मास्टर्स इन बिल्डिंग एनर्जी परफॉर्मेंस’ कोर्स के लिए आवेदन शुरू

सेप्ट यूनिवर्सिटी में ‘मास्टर्स इन बिल्डिंग एनर्जी परफॉर्मेंस’ कोर्स के लिए आवेदन शुरू

पुणे, मार्च 2026: सेप्ट यूनिवर्सिटी ने अपने दो साल के फुल-टाइम पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम ‘मास्टर्स इन बिल्डिंग एनर्जी परफॉर्मेंस’(एमबीईपी) के लिए आवेदन मंगाए हैं। यह कोर्स फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के तहत आता है और इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई है। आवेदन 31 मार्च 2026 तक स्‍वीकार किए जाएंगे

यह प्रोग्राम एनर्जी-एफिशिएंट बिल्डिंग डिजाइन और जलवायु के अनुकूल आर्किटेक्चर पर केंद्रित है। इसमें सिमुलेशन, प्रयोग और सिस्टम की गहरी समझ के ज़रिए छात्रों को तैयार किया जाता है। भारत में इस तरह का यह इकलौता कोर्स है जो ‘बिल्ट एनवायरनमेंट’ पर आधारित है। यह प्रोग्राम छात्रों को कंसल्टिंग, रिसर्च, प्रोफेशनल प्रैक्टिस और पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के बेहतरीन अवसर देता है, जहाँ वे जलवायु और बिल्डिंग परफॉर्मेंस से जुड़ी चुनौतियों का समाधान कर सकें।

देश में पिछले तीन दशकों से बिल्डिंग्स में बिजली की बचत को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया जा रहा है। ऐसे में ऐसे प्रोफेशनल्स की ज़रूरत है जो बिल्डिंग एनर्जी सिस्टम को समझकर किफायती और असरदार समाधान दे सकें। सेप्ट का यह प्रोग्राम इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिसमें आर्किटेक्चर, बिल्डिंग इंजीनियरिंग, बिल्डिंग फिजिक्स, ह्यूमन फिजियोलॉजी और साइकोलॉजी जैसे अलग-अलग विषयों को एक साथ जोड़ा गया है।

यह कोर्स आर्किटेक्चर, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स और इंटीग्रेटेड डिजाइन एक्सरसाइज के ज़रिए धीरे-धीरे छात्रों के कौशल को निखारा जाता है। सेप्ट कैंपस में मौजूद आधुनिक लैब सुविधाएँ इस प्रोग्राम का सबसे अहम हिस्सा हैं।

योग्य उम्मीदवार गेट स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिन छात्रों ने गेट 2026 की परीक्षा नहीं दी है या जिनके पास वैध स्कोर नहीं है, उनके लिए ‘सेप्ट पीजी टेस्ट’ का विकल्प भी उपलब्ध है। यह परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिसे देशभर के उम्मीदवार कहीं से भी आसानी से दे सकते हैं।

MumbaiPatrika@1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *