BSNL नेमनाया26वांस्थापनादिवस, गुजरातमेंडिजिटलकनेक्टिविटीकोकियाऔरसुदृढ़
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को अपना 26वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर BSNL ने गुजरात में किफायती, विश्वसनीय, सुरक्षित एवं समावेशी दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। Digital India एवं Atmanirbhar Bharat के महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में BSNL राज्य के शहरी, ग्रामीण, दूरस्थ एवं रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं का निरंतर विस्तार कर रहा है। इस संबंध में BSNL, गुजरात सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक (चीफ जनरल मैनेजर) श्री राकेश गोयल ने जानकारी दी।
BSNL ने टोकन-आधारित “बिल्ड योर OTT (BYO) पोर्टल” पेश किया है, जिससे फाइबर और एयर फाइबर ग्राहकों को फिक्स्ड OTT बंडलों के बजाय अपनी पसंद की OTT सेवाएं चुनने की सुविधा मिलेगी। ग्राहक प्रीमियम, एंटरटेनमेंट, रीजनल (क्षेत्रीय) और एसेंशियल श्रेणियों में से 25 OTT सेवाओं में से चयन कर सकते हैं।
ग्राहक रु. 50, रु. 100 और रु. 200 के आसान टॉप-अप विकल्पों के माध्यम से अतिरिक्त टोकन भी खरीद सकते हैं। यह सुविधा ग्राहकों को अपनी OTT प्राथमिकताओं को चुनने और बदलने की स्वतंत्रता देती है, जिससे उनका मनोरंजन अनुभव अधिक व्यक्तिगत (पर्सनलाइज्ड) बनता है।
यह सुविधा BSNL के सिनेमाप्लस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध है: https://cinemaplus.bsnl.co.in
बीमा लाभ वाले नए प्रीपेड प्लान
BSNL ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से बीमा लाभ देने वाले दो नए प्रीपेड प्लान रु. 202 और रु. 2,449 पेश करने के लिए तैयार है। ये प्लान BSNL की टेलीकॉम सेवाओं के साथ अतिरिक्त बीमा लाभ को जोड़ते हैं और मोबाइल ग्राहकों को अधिक मूल्य (बेहतर फायदा) प्रदान करेंगे।
गुजरात में Phase 9.2 Project के अंतर्गत स्वदेशी 4G तकनीक का उपयोग करते हुए 4,101 4G साइट्स सफलतापूर्वक शुरू की गई हैं जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं 4G Saturation Project के अंतर्गत ऐसे पूर्णतः असंवर्धित गांवों में 688 साइट्स चालू की गई हैं जहां पहले मोबाइल सेवा उपलब्ध नहीं थी। इससे इन क्षेत्रों के नागरिकों को ऑनलाइन शिक्षा, ई-गवर्नेस, डिजिटल सेवाओं, कृषि एवं आजीविका संबंधी जानकारी तथा डिजिटल हेल्थ सर्विसिस का लाभ मिल रहा है।
इस विस्तार को आगे बढ़ाते हुए शेष ऐसे गांवों में 185 अतिरिक्त साइट्स स्थापित करने की योजना है, जहां अभी मोबाइल सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके अतिरिक्त, रण एवं क्रीक क्षेत्रों में तैनात BSF Border Out Posts (BOPs) के लिए समर्पित संचार सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु 50 साइट्स की योजना एवं स्थापना की जा रही है। इससे इन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आवश्यक संचार व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
Digital Bharat Nidhi (DBN) के अंतर्गत गुजरात में 685 मोबाइल टावरों को 4G सेवा से जोड़ा गया है, जिससे पहाड़ी, दूरस्थ एवं बिखरे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है। वर्तमान में लगभग 95,000 ग्राहक इन टावरों के माध्यम से BSNL की 4G सेवा का लाभ उठा रहे हैं।

किफायती मोबाइल एवं Bharat Fibre सेवाएं
BSNL ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किफायती प्रीपेड एवं पोस्टपेड मोबाइल योजनाओं की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध करा रहा है। FRC-1 फ्रीडम प्लान के अंतर्गत नए ग्राहकों को ₹1 की प्रारंभिक कीमत पर BSNL सिमकार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन 1 GB डेटा, असीमित वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 SMS तथा 24 दिनों की वैधता का लाभ मिलता है।
BSNL द्वारा Unlimited Bharat Fibre (FTTH) के माध्यम से 25 Mbps से 1 Gbps तक की उच्च गति वाली ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके प्लान ₹259 प्रति माह से शुरू होते हैं। ग्राहकों को निःशुल्क स्थापना, Wi-Fi ONT, असीमित कॉलिंग एवं लागू OTT सदस्यता जैसे लाभ भी उपलब्ध हैं। लोकप्रिय योजनाओं में Fibre Basic ₹499 प्रति माह, 60 Mbps तथा Fibre Basic Plus ₹599 प्रति माह, 100 Mbps शामिल हैं। ग्राहक दीर्घावधि भुगतान विकल्पों का भी चयन कर सकते हैं और संबंधित योजना के अनुसार अतिरिक्त सेवा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
DBN द्वारा वित्तपोषित भारतनेट परियोजना के अंतर्गत गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में 594 OLT स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से लगभग 20,500 ग्राहकों को FTTH सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
ग्राहकों की सुविधा के लिए BSNL Fibre सेवाएं BSNL व्हाट्सएप चैटबोट 1800-4444 के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती हैं। ग्राहक केवल “Hi” संदेश भेजकर नया कनेक्शन बुक करना, IFTV/OTT सक्रिय करना, प्लान में बदलाव, शिकायत दर्ज करना, बिल का भुगतान तथा अन्य ग्राहक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
व्यापक Enterprise Business Services
BSNL Gujarat अपने Enterprise Business Services को भी सुदृढ़ कर रहा है, ताकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सरकारी संगठनों एवं संस्थानों की दूरसंचार और डिजिटल आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। इसके अंतर्गत Internet Leased Lines, MPLS-VPN, Global MPLS, Point-to-Point Connectivity, Dark Fibre, 5G CNPN, 5G FWA, SD-WAN, Bharat Fibre, Bharat Air Fibre, Public Wi-Fi एवं Enterprise Wi-Fi जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही BSNL द्वारा Cloud, Security एवं Data Centre Services, SIP एवं EPABX Services, Toll Free एवं UAN Services, VPN, OBD, Bulk SMS, CUG, IoT/M2M तथा Satellite Communication Services भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे व्यावसायिक ग्राहकों को एकीकृत दूरसंचार एवं डिजिटल समाधान प्राप्त हो सके।
अपने 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर BSNL Gujarat कनेक्टिविटी के विस्तार, स्वदेशी दूरसंचार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, ग्राहकों को किफायती एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने तथा डिजिटल रूप से सशक्त गुजरात के निर्माण में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।
BSNL – Connecting Bharat, Empowering Digital India

