कलर्स ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ पर जादू फिर से जगाने के लिएओजी को वापस ला रहा है, क्योंकि #सावन (#SAVAN) की वापसी हो रही है
भारत का लोकप्रिय डिनरटेनमेंट शो, कलर्स का लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3, पिछले सीजन के अपने बहुत पसंद किए जाने वाले ओजी का स्वागत कर रहा है, और उनकी वापसी पुरानी यादें, हंगामा और जबरदस्त मस्ती का वादा करती है। जैसे ही टीम कांटा और टीम छुरी के बीच जबरदस्त मुकाबला खत्म होता है, आइकॉनिक #SAVAN स्क्वाड: सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा की वापसी गेम को पूरी तरह से पलट देती है, जिससे पहले से ही धमाकेदार सीजन में नई एनर्जी, दिल को छू लेने वाले पल और जबरदस्त हंसी आ जाती है।
हर वीकेंड किचन से जबरदस्त पल बाहर आने वाले हैं, सीजन 3 और भी कड़ी टक्कर और हाई-वोल्टेज कुकिंग बैटल के साथ माहौल को और भी रोमांचक बना देगा। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सचमुच सेट को लॉक कर देंगे, चाबियों के साथ एक नाटकीय सरप्राइज एंट्री करेंगे और एक बार फिर किचन पर कंट्रोल करने का अपना इरादा जाहिर करेंगे। निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी तो खाना पकाने से पहले ही अपनी स्टाइलिश बाइक एंट्री से सबकी धड़कनें बढ़ा देंगे। लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज तब आएगा जब दो आदमी एक ताबूत लेकर आएंगे, और उसमें से सुदेश लहरी अंडरटेकर स्टाइल में बाहर निकलेंगे, जिससे कंटेस्टेंट और दर्शक हैरान रह जाएंगे और फिर जोर-जोर से हंसने लगेंगे।

कॉमेडी के पावरहाउस सुदेश लहरी ने कहा, “सच कहूँ तो जब लोगों ने कहा कि ‘सुदेश जी, आपकी बहुत याद आ रही थी,’ तब दिल भर आया। इतना प्यार मिलना बहुत बड़ी बात होती है। लाफ्टर शेफ्स ने हमेशा मुझे बिना किसी रोक-टोक के, सबसे स्वाभाविक तरीके से अपना ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग पेश करने की आज़ादी दी है। और अब, मैं और निया अपने जादू को दिखाने के लिए किचन में वापस आ गए हैं – थोड़ी मस्ती होगी, थोड़ा हंगामा होगा, और खाना… बस दुआ करिए कि बच जाए।”
वापसी पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अंकिता लोखंडे ने कहा, “लाफ्टर शेफ़्स में आकर ऐसा लगता है जैसे घर में वापस आ गई हूँ, और मेरा मतलब यह सबसे अच्छे तरीके से है। यह टीम हमेशा परिवार जैसी लगी है। इस किचन में वापस आना एक गर्मजोशी भरी घर वापसी जैसा था और इस साल मेरे लिए सबसे खास पलों में से एक था। दर्शकों को विक्की और मुझ पर इतना प्यार बरसाते हुए देखकर मेरा दिल सच में छू गया। और कृष्णा के साथ मेरा जो भाभी-देवर का रिश्ता है, उसे मैंने बहुत मिस किया। मैं उस ओजी एनर्जी के साथ वापस आकर बहुत खुश हूँ।”
अपने सिग्नेचर चार्म के साथ विक्की जैन कहते हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे खाना बनाने से इस तरह प्यार हो जाएगा, लेकिन लाफ्टर शेफ़्स ने इसे मेरे लिए बदल दिया। यह सेट दूसरे घर जैसा लगता है, जहाँ काम छुट्टी जैसा लगता है। यहाँ, आप गड़बड़ कर सकते हैं, इमोशनल हो सकते हैं, कॉम्पिटिटिव हो सकते हैं, और पूरी तरह से क्रेजी हो सकते हैं, और यही इसे इतना खास बनाता है।”
गड़बड़ करने के लिए उत्साहित अर्जुन बिजलानी कहते हैं, “शो की शूटिंग करते समय हम सभी अपनी चिंताओं को भूल जाते हैं और इस डिनर-टेनमेंट यूनिवर्स में डूब जाते हैं, जिससे दर्शक कभी बोर नहीं होते। और हम यह उम्मीद करते हैं कि हमारी तरह, हर दर्शक अपनी समस्याओं से दूर होकर दिल खोलकर हँस सके। लाखों लोगों का शो में मेरी वापसी के लिए सपोर्ट करना बहुत दिल को छूने वाला है और मैं इस सीज़न के ओजी और नए लोगों के साथ उनके समय को सार्थक बनाने के लिए सब कुछ करूँगा।”
अपनी निडर एनर्जी के लिए जानी जाने वाली निया शर्मा कहती हैं, “लाफ्टर शेफ़्स मेरी जिंदगी में एक मील का पत्थर है क्योंकि इसने मुझे फिक्शन शो से परे दर्शकों के साथ सीधा रिश्ता दिया है। कभी-कभी, मैं जहाँ भी जाती हूँ, लोग मेरे पास आते हैं और कहते हैं, ‘मैंने आपको लाफ्टर शेफ़्स में देखा है,’ और सच कहूँ तो, यह मेरी आँखों में आँसू ला देता है। इससे मुझे एहसास होता है कि इस शो ने लोगों की जिंदगी और मेरी जिंदगी को भी कितनी गहराई से छुआ है। इस प्लेटफॉर्म ने मुझे बहुत सारा प्यार और अपनापन दिया है। और हाँ, दर्शकों को सुदेश जी के साथ मेरी नोक-झोंक का आनंद लेते देखना अभी भी मेरा पसंदीदा हिस्सा है। यहाँ वापस आकर ऐसा लगता है जैसे मैं सच में वहीं वापस आ गई हूँ जहाँ मुझे होना चाहिए।”
देखें निविया सॉफ्ट और रियलमी स्मार्टफ़ोन द्वारा प्रस्तुत लॉफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट, जिसे को–पॉवर किया है एन्वी परफ्यूम्स, कैच मसाले किसान चटनी, विनोद इंटेलिजेंट कुकवेअर और राजधानी बेसन ने। स्पेशल पार्टनर्स सिग्नेचर ब्लैंकेट और निरमा एडवांस वॉशिंग पाउडर, हर शनिवार–रविवार रात 9:00 बजे सिर्फ़ कलर्स पर!

