कुकिंग का 20-20 आ गया! कलर्स का ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ लेकर आया है शेफ्स प्रीमियर लीग आपके स्क्रीन पर

कुकिंग का 20-20 आ गया! कलर्स का ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ लेकर आया है शेफ्स प्रीमियर लीग आपके स्क्रीन पर

भारत के सबसे पसंदीदा किचन में इस बार छा गया है नया कॉम्पिटिटिव फीवर! कलर्स का शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ इस हफ्ते ले रहा है एक स्पोर्टिंग मोड़, जब यह बदल गया है टीवी का सबसे हंगामेदार और ठहाकों से भरा टूर्नामेंट   शेफ्स प्रीमियर लीग (CPL)। इस लीग के बीचोंबीच हैं भारती सिंह, जो बन गई हैं अब तक की सबसे मज़ेदार अंपायर। उनके साथ हैं शेफ हरपाल सिंह सोखी, जिन्होंने मज़ाक-मज़ाक में यह राज़ खोल दिया कि वे कभी डिस्ट्रिक्ट-लेवल क्रिकेट खेल चुके हैं। सीटी बज चुकी है, मज़ाक और मस्ती की बौछार शुरू हो चुकी है, और मैदान में उतरने को तैयार हैं दो धुरंधर टीमें  टीम गैस, जिसकी कप्तानी कर रहे हैं करण कुंद्रा, और टीम लाइटर, जिसका नेतृत्व कर रहे हैं अर्जुन बिजलानी। मज़े की शुरुआत में ही धमाका कर देती हैं रीम शेख, जिनकी ड्रामेटिक एंट्री ने सबको चौंका दिया और इसी के साथ तय हो गया कि आगे आने वाला हर पल होगा पागलपन और हंसी से भरपूर।

कुकिंग शुरू होने से पहले ही ड्रामा अपने पूरे रंग में आ जाता है, जब शो में होता है प्लेयर ऑक्शन  बिल्कुल IPL स्टाइल में। कंटेस्टेंट्स की बोली लगती है जैसे स्टार क्रिकेटर्स की होती है, और हर पल पर भारती सिंह अपनी ट्रेडमार्क कमेंट्री से मज़ा दोगुना कर देती हैं। करण कुंद्रा जब एल्विश यादव को लेने के लिए दोगुनी कीमत चुकाते हैं, तो माहौल और भी गरम हो जाता है। वहीं तेजस्वी प्रकाश को सिर्फ एक रुपये ज़्यादा देकर नीलामी में जीत लिया जाता है, और यह बिडिंग पल-पल रोमांचक होती जाती है। सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अभिषेक कुमार पहले अनसोल्ड रह जाते हैं और फिर खुद ही कैप्टन्स के सामने खड़े होकर अपनी जगह की गुहार लगाते हैं। उनकी यह ड्रामेटिक अपील पूरे किचन को हंसी से गूंजा देती है और ऑक्शन पूरी तरह कॉमिक कैओस में बदल जाता है।

टीमें तय होते ही किचन बदल जाता है एकदम लीग एरीना में। कंटेस्टेंट्स एंट्री करते हैं चमचमाते ऑरेंज और ग्रीन जर्सी पहनकर, वहीं कश्मीरा शाह को बनाया जाता है ऑफिशियल चीयरलीडर, जो पूरे स्टेडियम वाला एनर्जी लेकर आती हैं। शेफ हरपाल खिलाड़ियों को सलाह देते हैं कि कुकिंग मूव्स करने से पहले “पिच पढ़ लो।” कुछ ही पलों बाद नज़ारा और भी बड़ा हो जाता है, जब एक सचिन तेंदुलकर लुकअलाइक सुनहरी ट्रॉफी लेकर अंदर आता है। उसकी एंट्री के साथ ही किचन गूंज उठता है जैसे असली स्टेडियम हो। कंटेस्टेंट्स उसका नाम पुकारते हैं जैसे वह सचमुच का मास्टर ब्लास्टर हो, और वह जाकर बैठता है भारती और शेफ हरपाल के साथ जजेज़ टेबल पर।

टीम लाइटर की कप्तानी पर बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कहा:

“भारत में क्रिकेट किसी धर्म से कम नहीं है, इसलिए जब लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के किचन में लीग-स्टाइल एनर्जी आई तो मज़ा ही कुछ और था। जैसे ही भारती ने शेफ्स प्रीमियर लीग का ऐलान किया और मुझे कप्तान बनाया गया, कॉम्पिटिटिव स्पिरिट अपने आप जाग गई। टीम को अच्छा करना ही होता है, लेकिन यहां चैलेंज बिल्कुल अलग है  क्योंकि कप्तान की तरह सोचना है और साथ ही स्पैचुला और रेसिपीज़ भी संभालनी हैं। मेरी टीम में थे समरथ, कृष्णा भाई, निया, रीम, कश्मीरा और विक्की। कुकिंग स्किल्स पर सवाल उठ सकते हैं, लेकिन डिनरटेनमेंट क्वॉशंट  आसमान छू रहा था। कृष्णा भाई शायद वो आखिरी इंसान हैं जिन्हें आप स्टोव के पास सोचेंगे, लेकिन दूसरी टीम से इंग्रेडिएंट्स चुराने में वे मास्टरमाइंड हैं, और मैं पूरी तरह तैयार था उनकी इस टैलेंट को हमारे फायदे में बदलने के लिए। इस एपिसोड को और खास बना दिया मेरे कज़िन ने, जो न्यूयॉर्क से उड़कर आए और ऑडियंस में बैठकर हमें चीयर कर रहे थे। सच कहूँ तो लाफ्टर शेफ्स में स्ट्रैटेजी, कैओस, लास्ट-मिनट जुगाड़ और नॉन-स्टॉप लेग-पुलिंग सब खेल का हिस्सा हैं — एक पल आप विनिंग डिश प्लान कर रहे होते हैं, अगले ही पल कोई आपका इंग्रेडिएंट चुरा लेता है और पूरा किचन कॉमेडी स्टेडियम में बदल जाता है। यही कैओस इस शो को इतना मज़ेदार बनाता है। और दर्शकों से मैं कहना चाहता हूँ — इस एपिसोड में आपके करण–अर्जुन टकराएंगे!”

पीले कार्ड तैयार हैं उन लोगों के लिए जो खाना बनाना बंद कर देंगे, काउंटर पर उड़ती हुई सामग्री और बहुप्रतीक्षित CPL ट्रॉफी पहले ही मज़ेदार राइवलरी को हवा दे रही है। मंच पूरी तरह तैयार है एक ऐसे कुलिनरी क्लैश के लिए, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। टीम इंडिया ने भले ही वर्ल्ड कप उठा लिया हो… लेकिन अब असली सवाल यह है: कलर्स के लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट पर कौन उठाएगा शेफ्स प्रीमियर लीग की ट्रॉफी?

निविया सॉफ्ट और रियलमी स्मार्टफोन्स पेश कर रहे हैं ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’, जिसे को-पावर्ड किया है एन्वी परफ्यूम्स, कैच मसाले, किसान चटनीज़, विनोद इंटेलिजेंट कुकवेयर, पोर होम और राजधानी बेसन ने। शो के स्पेशल पार्टनर्स हैं कोका कोला, हीम्स आयुर्वेदा हॉस्पिटल्स, किसना ज्वेल्स और सीखो ऐप। यह धमाकेदार शो हर शनिवार-रविवार रात 9:00 बजे सिर्फ कलर्स पर प्रसारित होता है।

MumbaiPatrika@1

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *