गौरव खन्ना ने सिद्धि विनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लिया, कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए

गौरव खन्ना ने सिद्धि विनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लिया, कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए

डर का नया दौर में कदम रखने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि कलर्स लेकर आ रहा है ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीज़न, जहां डर और एड्रेनालिन का संगम पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक अंदाज़ में होगा। बहादुरी को नई परिभाषा देने वाला यह शो एक बार फिर लौट रहा है और इस बार और भी बड़ा और दमदार। केप टाउन, साउथ अफ्रीका के शानदार नज़ारों के बीच, यह सीज़न पेश करेगा ऐसे स्टंट्स और चुनौतियाँ जो इंसानी हिम्मत की सीमाओं को परखेंगी और दर्शकों को देंगे हैरान कर देने वाले विज़ुअल्स। इस सीज़न के साहसी कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं टीवी स्टार गौरव खन्ना, जिन्होंने केप टाउन रवाना होने से पहले मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन किए और भगवान गणेश से शक्ति और शुभारंभ का आशीर्वाद माँगा।

अपनी इस यात्रा पर गौरव खन्ना ने कहा, मेरे लिए इस सफर की शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं हो सकता कि मैं सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लूँ। जब भी मैं किसी अहम काम की शुरुआत करता हूँ, मैं यहाँ ज़रूर आता हूँइससे मुझे शांति और साफ़ सोच मिलती है। इस बार जब मैंखतरों के खिलाड़ीमें कदम रख रहा हूँ, तो मैं सिर्फ स्टंट्स का सामना करने की ताकत ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से मज़बूत बने रहने की शक्ति भी माँग रहा हूँ। अपने प्रियजनों से इतने लंबे समय तक दूर रहना मेरे लिए सबसे कठिन होगा, लेकिन बप्पा के आशीर्वाद के साथ मैं इस नए दौर के डर का सामना पूरे विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ करने के लिए तैयार हूँ।

खतरों के खिलाड़ी 15 जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होगा।

MumbaiPatrika@1

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *