अहमदाबाद में शुरू हुआ भारत का पहला “हाईवे हीरो+ स्मार्ट क्लिनिक”

अहमदाबाद में शुरू हुआ भारत का पहला “हाईवे हीरो+ स्मार्ट क्लिनिक”

अहमदाबाद: देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ट्रक और कमर्शियल वाहन चालकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एम.डी. मोटर्स  द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। अहमदाबाद के बाकरोल सेंटर में एम.डी. मोटर्स द्वारा भारत का पहला “हाईवे हीरो+ स्मार्ट क्लिनिक” शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य दिन-रात हाईवे पर वाहन चलाने वाले हमारे ड्राइवर भाइयों की शारीरिक जांच और उनका कल्याण सुनिश्चित करना इस पहल के बारे में ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) और बीएलआर लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के प्रतिनिधियों एवं एम.डी. मोटर्स के एमडी श्री कैलाश भाटी, जोगराज राठौड़ (सीईओ), ईश्वरदान गढ़वी  (एचआर और एडमिन) ने विस्तृत जानकारी साझा की।

यह क्लिनिक ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) के नेतृत्व में शुरू किया गया है और इसे बीएलआर लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के सीएसआर (CSR) प्रोजेक्ट के समर्थन से संचालित किया जा रहा है। क्लिनिक के लिए स्थान और बुनियादी सुविधाएं एम.डी. मोटर्स एटीएस, बाकरोल द्वारा प्रदान की गई हैं। एम.डी. मोटर्स के श्री कैलाश भाटी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “हम हमेशा ट्रांसपोर्ट समुदाय की सेवा और ड्राइवर भाइयों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए समर्पित हैं। वहीं, एम.डी. मोटर्स के सीईओ श्री जोगराज राठौड़ ने बताया, “‘हाईवे हीरो+ स्मार्ट क्लिनिक’ के माध्यम से हमारा उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मान और सुरक्षा का अहसास कराना है। हम चाहते हैं कि हर ड्राइवर भाई स्वस्थ रहे और सुरक्षित अपने घर लौटे।”

इस क्लिनिक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ ड्राइवरों को लगभग 4,500 से 5,000 रुपये मूल्य की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त प्रदान की जा रही हैं। इसमें वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ टेली-कंसल्टेशन और तत्काल सहायता जैसी सुविधाएं शामिल हैं। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस इस केंद्र पर ईसीजी, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बॉडी टेम्परेचर, बीएमआई और एसपीओ2 जैसी बुनियादी जांचों के साथ-साथ ड्राइवरों के पेशे को ध्यान में रखते हुए ऑडियोमेट्री, पल्मोनरी फंक्शन, आंखों की स्क्रीनिंग और कलर ब्लाइंडनेस जैसी गंभीर जांचें भी की जा रही हैं। साथ ही, ड्राइवर की सहमति पर एचआईवी और एड्स परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध है।

यह गौरवपूर्ण कार्य तीन प्रमुख संस्थाओं—AITWA, बीएलआर लॉजिस्टिक्स और एम.डी. मोटर्स—के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है, जो कॉर्पोरेट जगत की ड्राइवर समुदाय के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। AITWA के प्रतिनिधियों के अनुसार, यह क्लिनिक हाईवे पर ड्राइवरों के लिए एक ‘रक्षक’ के रूप में कार्य करेगा और उन्हें एक उन्नत स्वास्थ्य सेवा तंत्र प्रदान करेगा। अंत में, सभी ट्रांसपोर्टर्स, फ्लीट ओनर्स और वाहन मालिकों से यह विशेष अपील की गई है कि वे अपने अधिक से अधिक ड्राइवरों को बाकरोल स्थित इस क्लिनिक पर भेजें ताकि वे इस निशुल्क और जीवन रक्षक स्वास्थ्य पहल का पूरा लाभ उठा सकें। अधिक जानकारी के लिए एम.डी. मोटर्स एटीएस, बाकरोल सेंटर, अहमदाबाद से संपर्क किया जा सकता है।

MumbaiPatrika@1

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *