किंगफिशर प्रीमियम पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने टाटा डब्ल्यूपीएल 2026 में पेश किए जबर्दस्त और प्रभावशाली फैन अनुभव
पुणे, 29 जनवरी 2026: दर्शक संख्या के मामले में दुनिया भर में दूसरे नंबर पर रहने वाली टाटा वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) के चौथे सीजन में फैन एंगेजमेंट की एक नई लहर देखी गई। किंगफिशर प्रीमियम पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर इस टूर्नामेंट का ऑफिशियल गुड टाइम्स पार्टनर बना।
डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर, किंगफिशर प्रीमियम पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने स्टेडियम के दर्शकों के लिए कई शानदार और प्रभावशाली अनुभव पेश किए। इस साझेदारी का मकसद संगीत, ब्रॉडकास्ट इनोवेशन और हाई-एनर्जी फैन एंगेजमेंट के ज़रिए मैच देखने के अनुभव को और भी यादगार बनाना है।
इस सीजन में किंगफिशर ने अपनी मशहूर सिग्नेचर धुन ‘ओ ला ला ला लियो’ को नए अंदाज़ में पेश करते हुए एक रोमांचक ब्रांड फिल्म भी लॉन्च की। ‘छोरी आई… हट ले ब्रो! ओह ला ला ला, ओह लियो!’ शीर्षक वाली यह फिल्म महिला क्रिकेट के बढ़ते आत्मविश्वास और फैंस के बीच इसके प्रति बढ़ते क्रेज को बखूबी दर्शाती है। इस सदाबहार धुन को स्टेडियम में भी बजाया गया, जिसने मैच के अहम पलों के दौरान दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया।
ब्रॉडकास्ट के अनुभव को नया आयाम देते हुए, प्रतिष्ठित स्पाइडी कैमरा को अब किंगफिशर बर्ड कैम के रूप में नई पहचान मिली। यह कैमरा आसमान से मैदान की हलचल को बेहतरीन एरियल एंगल से कैद करता है। कमेंटेटर्स ने भी लाइव कवरेज के दौरान इस अनोखे बर्ड्स-आई व्यू और इससे मिलने वाले खास नज़ारे की चर्चा की।

खेल के रोमांचक पलों के साथ अपना जुड़ाव और मज़बूत करते हुए, किंगफिशर ने मैदान पर एक विशेष सम्मान की भी शुरुआत की। टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज़ को ‘केएफ बर्ड ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड शानदार पावर-हिटिंग और मैच जिताने वाले प्रदर्शन के सम्मान में दिया गया।
यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर विक्रम बहल ने कहा, “हमारा मानना है कि खेल के बड़े पलों का असली मज़ा तब आता है जब फैंस खुद को खेल से पूरी तरह जुड़ा हुआ महसूस करें। टाटा वूमेंस प्रीमियर लीग के साथ हमारी साझेदारी स्टेडियम और स्क्रीन पर मौजूद दर्शकों को खेल के और करीब लाने की हमारी कोशिश का हिस्सा है।”
बीसीसीआई और डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के सहयोग से, लाइव एंटरटेनमेंट, ब्रॉडकास्ट इनोवेशन और खिलाड़ियों के सम्मान के ज़रिए किंगफिशर प्रीमियम पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने खेल, उत्सव और साझा अनुभवों के साथ अपने रिश्ते को और मज़बूत किया है।

