कलर्स के ‘नागिन 7’ की विरासत को आगे बढ़ाने पर प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा— “ओजी नागिन मौनी रॉय को सलाम”
वाकई, यह वीकेंड किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं था! साल का सबसे बड़ा पौराणिक फैंटेसी शो, कलर्स का ‘नागिन 7′, दर्शकों के बीच जबरदस्त वापसी कर चुका है। प्रियंका चाहर चौधरी (पूर्वी के रूप में), नामिक पॉल (आर्यमान के रूप में), और ईशा सिंह (अनंता के रूप में) अभिनीत इस शो ने साबित कर दिया है कि ‘असली नागिन’ लौट आई है। महाकुंभ की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीजन पौराणिक कथाओं, हाई-वोल्टेज ड्रामा और बेहतरीन वीएफएक्स के साथ एक सिनेमाई अनुभव पेश कर रहा है। पहले ही एपिसोड से, प्रियंका द्वारा निभाए गए ‘पूर्वी’ के किरदार ने देश भर के दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनकी परफॉर्मेंस को जो बात खास बनाती है, वह है उनके किरदार का दोहरापन—एक मासूम और सहमी हुई लड़की जो अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रही है।
प्रियंका के लिए ‘नागिन’ की दुनिया में कदम रखने का मतलब है छह सफल सीजनों की विरासत को आगे बढ़ाना। अपनी यात्रा और प्रेरणा के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, “जिस क्षण मुझे ‘नागिन 7’ का प्रस्ताव मिला, मुझे जिम्मेदारी का बड़ा अहसास हुआ क्योंकि ‘नागिन’ एक ऐसी विरासत है जो सालों से चली आ रही है। सीजन 1 में मौनी रॉय से लेकर सीजन 6 में तेजस्वी प्रकाश तक, हर अभिनेत्री ने पूरी निष्ठा के साथ नागिन का रूप धारण किया है और इस फ्रेंचाइजी के मान को बढ़ाया है। मैंने अपनी पिछली सभी नागिनों से प्रेरणा ली है और यह समझने की कोशिश की है कि उन्होंने अपनी भूमिका में अपनी ताकत और व्याख्या कैसे जोड़ी। बेशक, ‘ओजी’ नागिन मौनी रॉय को सलाम, जिन्होंने इस किरदार का एक बेंचमार्क सेट किया और इसे एक सांस्कृतिक पहचान दिलाई।

मुझे पिछली सभी नागिनों से बहुत समर्थन मिला है, जो मेरे लिए बहुत उत्साहजनक रहा है। मेरा लक्ष्य पिछली सभी नागिनों को सम्मान देते हुए और अपना खुद का एक नया अंदाज जोड़ते हुए इस विरासत को आगे ले जाना है। मैं चाहती हूँ कि दर्शक उस सार को देखें जिसने पिछले सीजनों को प्रतिष्ठित बनाया, लेकिन साथ ही पूर्वी में कुछ नया और ताज़ा भी खोजें।”
वर्तमान ट्रैक में, पूर्वी अभी भी इस बात से अनजान है कि वह असल में नागिनों की रानी है। जैसे-जैसे घातक चुनौतियाँ सामने आ रही हैं और रहस्यमयी ताकतें घेरा बना रही हैं, उसकी छिपी हुई शक्तियाँ जागने लगी हैं। हर मोड़ पर खतरे और खुलती हुई किस्मत के बीच, दर्शक इस सवाल के साथ अपनी सीटों पर टिके हुए हैं: क्या पूर्वी बहुत देर होने से पहले अपनी असली पहचान खोज पाएगी?
देखिए ‘नागिन 7′ हर शनिवार–रविवार रात 8:00 बजे, सिर्फ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर

