ओप्पो इंडिया ने प्रीमियम रेनो 15 सीरीज़ लॉन्च की
पुणे, 22 जनवरी 2026 : आज OPPO इंडिया ने अपनी प्रीमियम Reno15 सीरीज़ में तीन वैरिएंट, Reno15 Pro, Reno15 Pro Mini, और Reno15 लॉन्च किए। यह सीरीज़ युवा यात्रा प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए तैयार की गई है। इसमें एडवांस्ड कैमरा सिस्टम, इंटैलिजेंट AI और सटीक इंजीनियरिंग के साथ बेहतरीन डिज़ाइन दिया गया है। अपनी तरह की पहली HoloFusion टेक्नोलॉजी और प्राकृतिक तत्वों से प्रेरित कलर फिनिश के साथ, Reno15 सीरीज़ में मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ कॉम्पैक्ट और एर्गोनॉमिक फॉर्म फैक्टर है। Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini में असाधारण फोटोग्राफी के लिए 200MP का कैमरा दिया गया है, जो 50MP 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम लेंस, 120x तक डिजिटल ज़ूम, PureTone इमेजिंग टेक्नोलॉजी और AI एडिटिंग टूल्स की मदद से बहुत साफ इमेज कैप्चर करता है।
Reno15 सीरीज़ के बारे में OPPO इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस, गोल्डी पटनायक ने कहा, “भारत में OPPO के 100 मिलियन से अधिक यूज़र हैं। इसलिए हमने करीब से देखा है कि खासकर कैमरा सिस्टम, इंट्यूटिव AI, विशेष डिज़ाइन लैंग्वेज और यूज़र एक्सपीरियंस के मामले में ग्राहकों की अपेक्षाएं कैसे प्रीमियम अनुभवों की ओर विकसित हुई हैं।
Reno15 Pro सनसेट गोल्ड कलर और कोकोआ ब्राउन कलर में आता है। सनसेट गोल्ड कलर डूबते हुए सूरज की सुनहरी किरणों से प्रेरित है, जो समुद्र की लहरों पर सोने की चादर जैसा एहसास देती हैं, वहीं कोकोआ ब्राउन कलर चाय और कॉफी के गर्म एहसास से प्रेरित है। Reno15 Pro Mini कोकोआ ब्राउन कलर के साथ क्रिस्टल पिंक और ग्लेशियर व्हाइट कलर में भी आता है। ग्लेशियर व्हाइट कलर में होलोफ्यूजन टेक्नोलॉजी द्वारा एक थ्री-डाइमेंशनल रिबन पैटर्न दिया गया है। Reno15 ग्लेशियर व्हाइट, ट्वाइलाइट ब्लू और ऑरोरा ब्लू कलर में उपलब्ध होगा, जो रात के आसमान और ऑरोरा जैसी घटनाओं से प्रेरित हैं।
OPPO ने Pad 5 और Enco Buds3 Pro+ के साथ अपने इकोसिस्टम का विस्तार किया
OPPO ने आज प्रोडक्टिविटी, मनोरंजन और दैनिक उपयोग के लिए डिज़ाइन की गई कनेक्टेड डिवाइस का अपना पोर्टफोलियो मजबूत करते हुए OPPO Pad 5 और OPPO Enco Buds3 Pro+ भी लॉन्च किए।
OPPO Pad 5 में 12.1-इंच का बड़ा 2.8K एंटी-ग्लेयर मैट डिस्प्ले दिया गया है जो रिफ्लेक्शन कम करके शार्प विज्युअल्स प्रदान करता है। इस डिवाइस पर लंबे समय तक आराम से पढ़ा या कुछ देखा जा सकता है। यह टेबलेट विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए बनाई गई है। संगठनों में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए यह AI-पॉवर्ड नोट-टेकिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 10,050mAh की शक्तिशाली बैटरी दी गई है, जिसे बार-बार चार्ज किए बिना काम, पढ़ाई और मनोरंजन के लिए लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। OPPO Pad 5 दो स्टोरेज वैरिएंट में 8GB + 128GB के लिए 26,999 रुपये और 8GB + 256GB 5G के लिए 32,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
OPPO ने Enco Buds3 Pro+ भी पेश किए हैं। ये बड्स उन यूज़र्स के लिए बनाए गए हैं, जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ इमर्सिव साउंड चाहते हैं। डीप बेस और स्पष्ट ऑडियो के लिए इनमें 12.4mm का एक्स्ट्रा-लार्ज ड्राइवर दिया गया है। Enco Buds3 Pro+ 54 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करते हैं तथा IP55 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आते हैं। इसलिए वर्कआउट और यात्रा के दौरान तथा दैनिक उपयोग के लिए ये उत्तम हैं। OPPO Pad 5 और Enco Buds3 Pro+ ने OPPO के इकोसिस्टम का विस्तार किया है, जो आधुनिक जीवन शैली के लिए व्यावहारिक फीचर, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और सुगम इंटीग्रेशन प्रदान करता है। OPPO Enco Buds3 Pro+ 2,499 रुपये में उपलब्ध होगा, जो OPPO ई-स्टोर, Flipkart, Amazon और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।
मूल्य व उपलब्धता*
Reno15 Pro के 12GB + 256GB वैरिएंट का मूल्य 67,999 रुपये और 12GB + 512GB वैरिएंट का मूल्य 72,999 रुपये है। Reno15 Pro Mini के 12GB + 256GB वैरिएंट का मूल्य 59,999 रुपये और 12GB + 512GB वैरिएंट का मूल्य 64,999 रुपये है। Reno15 तीन कॉन्फ़िगरेशन में 8GB + 256GB के लिए 45,999 रुपये, 12GB + 256GB के लिए 48,999 रुपये और 12GB + 512GB के लिए 53,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
OPPO Reno15 सीरीज़ 13 जनवरी 2026 से Amazon, Flipkart, मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स और OPPO ई-स्टोर से आकर्षक ऑफरों के साथ खरीदी जा सकेगी।
•चुनिंदा बैंक पार्टनर्स के क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांज़ैक्शन पर 10% तक का इंस्टैंट कैशबैक* दिया जाएगा।
•ग्राहक सभी प्रमुख फाइनेंसर्स से 15 महीने तक की ज़ीरो डाउन पेमेंट स्कीम प्राप्त कर सकते हैं।
•मुख्य ट्रेड इन पार्टनर्स 2000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस प्रदान कर रहे हैं।
•बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 180 दिनों का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन प्राप्त करें।
•1-साल की एक्सटेंडेड वारंटी
•हर Reno15 सीरीज़ की खरीद पर OPPO Enco Buds3 Pro+ पर 50% की छूट दी जा रही है।
Reno15c के 8GB + 256GB वैरिएंट का मूल्य 34,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरिएंट का मूल्य 37,999 रुपये है।

