फ़ोनपे ने UPI पेमेंट्स के लिए लॉन्च किया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन
~उपभोक्ता अब ₹5,000 तक के ट्रांज़ेक्शन के लिए UPI पिन की जगह फ़िगरप्रिंट या फ़ेस ऑथेंटिकेशन जैसे यूजर-फ़्रेंडली विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं~
फ़ोनपे ने आज UPI पेमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉन्च करने की घोषणा की है, जिससे यूज़र्स को पहले से कहीं तेज़ और ‘वन-टच’ पेमेंट एक्सपीरियंस मिलेगा। यह नया फ़ीचर यूज़र्स को उनके स्मार्टफ़ोन पर पहले से मौजूद सुरक्षा प्रणाली जैसे कि फिंगरप्रिंट या फ़ेस रिकग्निशन का उपयोग करके ट्रांजेक्शन को ऑथराइज़ करने की सुविधा देता है। इससे, अब पेमेंट के लिए मैन्युअल रूप से UPI पिन डालने की ज़रूरत नहीं होगी। इसे लॉन्च के साथ, फ़ोनपे उन चुनिंदा बड़ी कंपनियों में शामिल हो गया है जो इस फ़ीचर को इतने बड़े स्तर पर मार्केट में लेकर आई हैं।
यह फ़ीचर, यूज़र को पेमेंट में आने वाली आम समस्याओं को दूर करके डिजिटल पेमेंट की सुरक्षा और उस पर भरोसे, दोनों को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह डिवाइस-लेवल बायोमेट्रिक वेरिफ़िकेशन के उपयोग से सुनिश्चित करता है कि यूज़र्स भीड़ वाली जगहों पर भी सुरक्षित ट्रांजेक्शन कर सकें। इस फ़ीचर से, यूज़र्स का पिन, ट्रांज़ेक्शन के समय किसी अन्य व्यक्ति के देख लेने या लीक होने का खतरा खत्म हो जाएगा। सुरक्षा के साथ-साथ, यह फ़ीचर पेमेंट असफल होने की समस्या को भी काफ़ी कम कर देता है, क्योंकि अक्सर लोग पिन भूलने या गलत पिन टाइप करने की वजह से ट्रांज़ेक्शन नहीं कर पाते थे। यूज़र्स के एक जैसा एक्सपीरियंस को बनाए रखने के लिए, इसमें एक आसान ‘फ़ॉल-बैक’ मैकेनिज्म भी शामिल है। इसका मतलब है कि अगर कम रोशनी या सेंसर की समस्या के कारण बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं हो पाता है, तो यूज़र्स के पास तुरंत अपने UPI पिन को उपयोग करने का विकल्प भी होगा।
वर्तमान रेगुलेटरी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए यह ‘वन-टच’ फ़ीचर, डिवाइस-लेवल बायोमेट्रिक वेरिफ़िकेशन का उपयोग करता है। यह ₹5,000 तक के UPI ट्रांज़ेक्शन के लिए एक सुरक्षित ‘टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ लेयर के रूप में काम करता है। हालाँकि, इससे ज़्यादा राशि के ट्रांज़ेक्शन की सुरक्षा के लिए यूज़र्स को UPI पिन का ही उपयोग करना होगा । यूज़र्स अपने रोज़ के कामों जैसे, एक अकाउंट से दूसरे में पैसे भेजने , स्टोर पर QR स्कैन करने, ऑनलाइन पेमेंट करने और यहाँ तक कि बैंक बैलेंस चेक करने के लिए भी इस बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग कर सकेंगे।
इसके लॉन्च के मौके पर बोलते हुए, फ़ोनपे के हेड ऑफ़ पेमेंट्स, दीप अग्रवाल ने कहा, “फ़ोनपे में हमारा लक्ष्य हमेशा से डिजिटल पेमेंट्स को सभी भारतीय के लिए बेहद सहज और सुलभ बनाना रहा है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को शामिल कर, हम बिना किसी रुकावट वाले पेमेंट एक्सपीरियंस की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। यह फ़ीचर न सिर्फ़ समय बचाता है, बल्कि इससे यूज़र्स को हार्डवेयर-लेवल की सुरक्षा भी मिलती है, जो उनके रोज़ के ट्रांज़ेक्शन को सुरक्षित बनाती है। हमारा मानना है कि पेमेंट के प्रोसेस से सामान्य रुकावटों को दूर करके, हम डिजिटल पेमेंट्स को हर किसी के लिए और अधिक आसान और सुरक्षित बना रहे हैं।”
बायोमेट्रिक पेमेंट्स को कैसे चालू करें: यूज़र्स कुछ आसान स्टेप्स में इस फ़ीचर को सेटअप कर सकते हैं:
- फ़ोनपे ऐप खोलें।
- प्रोफ़ाइल पर जाएँ।
- Manage Payments/पेमेंट्स मैनेज करें पर टैप करें।
- बायोमेट्रिक पे आइकॉन पर टैप करें।
- अपने संबंधित बैंक अकाउंट्स के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को चालू करें।
- वन-टाइम सेटअप पूरा करने के लिए अपना UPI पिन डालें और बायोमेट्रिक से कन्फ़र्म करें।
यह फ़ीचर फ़िलहाल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, जिसमें फ़िगरप्रिंट और फ़ेस रिकग्निशन दोनों को शामिल किया गया है। iOS यूज़र्स के लिए भी यह फ़ीचर जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।
फोनपे के बारे में
फोनपे लिमिटेड (पहले फोनपे प्राइवेट लिमिटेड) भारत की एक टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह पेमेंट, डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन सेवाओं, वित्तीय सेवाओं, और मार्केटप्लेस सॉल्यूशन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाती है। फोनपे डिजिटल पेमेंट्स ऐप 2016 में लॉन्च किया गया था और इसका हेडक्वार्टर भारत में है। 30 सितम्बर 2025 तक, फोनपे के 65 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर हैं और इसका डिजिटल पेमेंट्स ऐक्सेप्टेंस नेटवर्क 4.7 करोड़ से अधिक मर्चेंट्स तक फैला हुआ है।
फोनपे के प्रोडक्ट और सेवाओं में, कंज्यूमर पेमेंट (डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन सेवाओं सहित), मर्चेंट पेमेंट, लेंडिंग और इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन सेवाएँ, और नए प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिनमें शेयर.मार्केट (स्टॉक ब्रोकिंग और म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म) और इंडस ऐप स्टोर (एंड्रॉयड-बेस्ड मोबाइल ऐप मार्केटप्लेस) शामिल हैं।

