रीम शेख की सरप्राइज़ वापसी ने जगाई पुरानी यादें और भरी असली एनर्जी, कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में
कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के किचन में टीवी हिस्ट्री की सबसे अजीब डिलीवरी सर्व की गई। न ग्रैंड सीढ़ियाँ, न स्मोक मशीन सीधे सेट के बीचोंबीच एक बड़ा सा सिल्वर डस्टबिन लाकर रख दिया गया। सबके हैरान होने से पहले ही उसका ढक्कन खुला और उसमें से रीम शेख हंसते हुए बाहर निकलीं। शो की ओजी कंटेस्टेंट को देखकर पूरा सेट सरप्राइज़ से गूंज उठा।
कुकिंग के इस जंग के मैदान में इस बार रीम अपने पार्टनर विक्की जैन के साथ लौटीं और शो की सिग्नेचर धमाचौकड़ी में बिना वक्त गंवाए फिर से उतर गईं। लेकिन सबसे बड़ा रीयूनियन मोमेंट तब आया जब उन्होंने जन्नत को गले लगाया दोनों ने अपनी पुरानी दोस्ती को ऐसे रीक्रिएट कर लिया जैसे वक्त ने कोई दूरी बनाई ही न हो। यही पल बन गया समरथ जुरेल के लिए असली चैलेंज। अपनी आदत के मुताबिक़, समरथ शरारत करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तुरंत उनकी स्पेस में घुसने की कोशिश शुरू कर दी – अपनी ट्रेडमार्क फ्लर्टिंग और हर नटखट ट्रिक का इस्तेमाल करते हुए, ताकि किसी तरह इस जोड़ी के बीच अपनी जगह बना सकें। लेकिन साफ़ था कि उन्होंने सामने वाले को हल्के में ले लिया था.
जैसे ही समरथ ने माहौल गरमाने की कोशिश की, रीम और जन्नत ने उसे शानदार अंदाज़ में चुप करा दिया। 12 साल की दोस्ती के बाद, वे किसी को भी अपनी बॉन्डिंग तोड़ने नहीं देने वाली थीं। दोनों ने मज़ाकिया अंदाज़ में साफ़ कर दिया कि अब वे “ऑफिशियली नॉन-डिटैचेबल” हैं और समरथ की सारी कोशिशों को हंसी में उड़ा दिया। जब नोकझोंक अपने चरम पर पहुंची, तो “रोस्ट” सबसे मज़ेदार तरीके से फिज़िकल हो गया दोनों लड़कियों ने मिलकर समरथ को मज़ाक-मस्ती में पीटने का खेल शुरू कर दिया।
मज़ेदार रोस्टिंग में और तड़का लगाते हुए, कृष्णा अभिषेक ने रीम की हालिया फिल्म आउटिंग पर चुटकी ली। उन्होंने मज़ाक करते हुए कहा कि अब रीम “होमग्राउंड हैं, न कि होमबाउंड,” और मज़ेदार अंदाज़ में इशारा किया कि उनकी फिल्म से सीन कट होने की चर्चा चल रही है। तुरंत ही भारती सिंह ने भी इस मज़ाक को आगे बढ़ाया और ऐलान कर दिया कि अब रीम बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी हैं जो फिल्मों में काम करती हैं। जैसे ही माहौल बना, समरथ एक गुलाब जैसा दिखने वाला तोहफ़ा लेकर पहुंचे, लेकिन वह निकला एक पेन ड्राइव। मौके को भांपते हुए कृष्णा ने उस दिन का सबसे बड़ा पंचलाइन दे डाला मज़ाक करते हुए कहा कि शायद उस पेन ड्राइव में होमबाउंड के मिसिंग सीन ही पड़े हों। और फिर पूरा किचन हंसी के ठहाकों से गूंज उठा। इस रोस्ट से झल्लाई रीम क्या सारे स्टार्स अपने नाम कर पाएंगी? जानने के लिए एपिसोड देखना न भूलें!
“निवेया सॉफ्ट और रियलमी स्मार्टफोन्स प्रस्तुत करते हैं ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’, को–पावर्ड किया है कैच मसाले, किसान चटनीज़ और विनोद इंटेलिजेंट कुकवेयर ने, विशेष साझेदार हैं किसना ज्वेल्स और सीखो ऐप। यह शो हर शनिवार–रविवार रात 9:00 बजे केवल कलर्स पर।”

