सेव अर्थ मिशन का ‘ग्लोबल विज़नअनवीलिंग’ कार्यक्रम 3 जुलाई को होगा

सेव अर्थ मिशन का ‘ग्लोबल विज़नअनवीलिंग’ कार्यक्रम 3 जुलाई को होगा

_एक घंटे में पांच लाख पेड़ लगाने के गिनीज बुक रिकॉर्ड के बाद, पृथ्वी बचाओ मिशन का 2040 तक 30 अरब पेड़ लगाने का लक्ष्य

अहमदाबाद। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सिर्फ एक घंटे में पांच लाख से अधिक पेड़ लगाकर सेव अर्थ मिशन ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एक ऐतिहासिक कदम उठाया है और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस विश्व रिकॉर्ड सृजन कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इसे फोब्र्स फॉर बिजनेस इनसाइडर सहित अन्य प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया चैनलों पर प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित किया गया। अब सेब अर्थ मिशन वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। संगठन ने अपने सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम सेव अर्थ मिशन ग्लोबल विजन अनवीलिंग की आधिकारिक घोषणा की है। यह आयोजन सेव अर्थ मिशन को वैधिक रणनीति की शुरुजात को चिन्हित करेगा, जिसका उद्देश्य है वर्ष 2040 तक 30 अरब पेड़ लगाना और पृथ्वी को पेट जीरो कार्बन उत्सर्जन की ओर ले जाना है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 3 जुलाई 2025 की शाम 6 बजे आईएसटी पर प्रतिष्ठा गिफ्ट सिटी क्लब, अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा।

 यह वैश्विक घोषणा सेव अर्थ मिशन की यात्रा में एक बड़ा और निर्णायक कदम है। एक ऐसा मंच, जहां संगठन अपने विस्तारित रोडमैप का अनावरण करेगा। अंतरराष्ट्रीय चैप्टर्स को एकजुट कर जलवायु संरक्षण के एक साझा लक्ष्य की ओर प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में सेव अर्थ मिशन के वैश्चिक नेटवर्क से नेता प्रतिनिधि और स्वयंसेवक शामिल होंगे, जो देशवार वृक्षारोपण अभियानों, नई साझेदारियों और तेज गति से पुनर्वनीकरण के प्रयासों की नींव रखेंगे। कार्यक्रम के स्थान का चयन एक वैश्विक सार्वजनिक मतदान प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिसमें अबू धाबी, दुबई, गोवा, बैंकॉक और अहमदाबाद जैसे शहरों को विकल्प के रूप में शामिल किया गया।

सबसे अधिक मतों के साथ अहमदाबाद शहर को चुना गया है, जिसने भारत को इस वैश्चिक जलवायु कांति के अगले चरण का केंद्र बना दिया। सेव अर्थ मिशन भारत चैप्टर के अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि यह केवल भारत नहीं, बल्कि पूरे विश्च के लिए गर्व का क्षण है। लोगों ने अपनी आवाज उठाई और अहमदाबाद ने वैश्विक जलवायु एकता का प्रतीक बनकर एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा है कि वह ग्लोबल विजन अनवीलिंग कार्यक्रम में सेब अर्थ मिशन का वैश्विक रोडमैप प्रस्तुत करेंगे, जिसमें अंतराष्ट्रीय वृक्षारोपण अभियानों, सीमापार सहयोग और नागरिकों, कॉरिट्स व सरकारों को एक साथ जोड़कर वर्ष 2040 तक 30 अरब पेड़ लगाने के मिशन को पूरा करने की योजना होगी। सेव अर्थ मिशन ग्लोबल विजन अनवीलिंग में प्रमुख भाषण, रणनीतिक साझेदारियों की घोषणाएं, देशवार वृक्षारोपण संकल्प सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पृथ्वी को पारिस्थिति को प्रणालियों को पुनर्जीवित करने के लिए एक संयुत वैश्विक घोषणा शामित होगी। यह आयोजन जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध वैश्विक संघर्ष में एक निर्मायक मोड़ साबित करेगा। एक ऐसा क्षण जहां वादों की जगह वास्तविक क्रियान्वयन होगा। ऐसा करके पूरी दुनिया मिलकर एक हरित टिकाऊ पृथ्वी की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

mumbaipatrika

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *