सोलिस ने किसान पुणे 2025 में अपने सबसे ताक़तवर ट्रैक्टरों का प्रदर्शन किया

सोलिस ने किसान पुणे 2025 में अपने सबसे ताक़तवर ट्रैक्टरों का प्रदर्शन किया

जिसमे नए-प्लेटफॉर्म पर बना जेपी 975 के साथ सोलिस 2716 एसएन और वायएम 235 शामिल

विकसित किसान की खेती में ख़ास जरूरतों के लिए, कंपनी ने अपने ताक़तवर सोलिस 5724 4डब्ल्यू डी और वायएम 348 आर ट्रैक्टर भी प्रदर्शित किए हैं जो खेती के कामों में बेहतरीन प्रदर्शन देते हैं।

पुणे, 10 दिसंबर 2025: इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (आईटीएल) के प्रमुख ब्रांड सोलिस ने पुणे में आयोजित किसान एग्री शो 2025 में अपने  सबसे ताक़तवर मल्टीस्पीड ट्रैक्टरों की एक नवीन और बड़ी ट्रैक्टर रेंज का प्रदर्शन किया। इसमें हाल ही में लॉन्च किया गया सोलिस जेपी 975 ट्रैक्टर शामिल है, जो पूरी तरह से नए जनरेशन प्लेटफॉर्म पर बना है। इसके साथ ही सोलिस 2716 एसएन और यानमार वाय एम 235 जैसे आधुनिक मॉडल भी शामिल हैं, जिन्हें किसानों की बेहतर पैदावार के लिए डिज़ाइन किया गया है। नए मॉडलों के साथ, कंपनी ने सोलिस 5724 4डब्ल्यूडी और वायएम 348 आर भी पेश किए हैं, जिन्हें विशेष रूप से विकसित किसान के लिए बेहतर सुविधा, सर्वोत्तम आराम और खेती में कुशलता सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है।

सोलिस जेपी 975 (2 डब्ल्यूडी /4 डब्ल्यूडी) एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर निर्मित है, जिसमें जेपी टेक 4-सिलेंडर इंजन, अपने सेगमेंट में भारत का पहला 15एफ + 5आर एपिसाइक्लिक ट्रांसमिशन, साइड-शिफ्ट गियर और बेहतर कृषि अनुभव के लिए कम-से-कम 5 स्पीड ऑप्शन मिलते हैं। ऑर्चर्ड एक्सपर्ट सोलिस 2716 एसएन विश्व के सर्वश्रेष्ठ इंजन, उच्चतम पीटीओ पावर, साइड शिफ्ट गियर, 3 फीट विकल्प और 12एफ +4आर ट्रांसमिशन से लैस है, जबकि फार्मिंग एक्सपर्ट यानमार वायएम 235 में उन्नत एवं ताक़तवर इंजन, प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्टैण्डर्ड आरओपी और 16-स्पीड विकल्प के साथ पावर शटल मिलता है – जो सभी कृषि गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ ग्राउंड क्लीयरेंस, कम टर्निंग रेडियस, ज़्यादा आराम, बेहतर कंट्रोल और बहुमुखी प्रतिभा सुनिश्चित करता है। कंपनी ने किसान पुणे में अपने स्टॉल पर बड़े रियर टायर साइज (14.9×28) वाले यानमार वायएम 348आर को भी प्रदर्शित किया है।

इस विशेष अवसर पर बोलते हुए, श्री मुदित गुप्ता, प्रेसिडेंट, सोलिस यानमार, ने कहा, “महाराष्ट्र के किसानों की तरक़्क़ी के लिए बने अपने ताक़तवर ट्रैक्टरों की आधुनिक रेंज पेश करते हुए हमें अत्यंत गर्व हो रहा है। इसमें हमारे नवीनतम मॉडल – सोलिस जेपी 975 2डब्ल्यूडी /4 डब्ल्यूडी , सोलिस 2716 एसएन और वायएम 235 शामिल हैं। सोलिस जेपी 975 के लॉन्च के साथ, हम अपने किसानों के लिए कृषि के एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस एक नया प्लेटफार्म शामिल है। इसके साथ ही, हमारे ऑर्चर्ड एक्सपर्ट सोलिस 2716 एसएन और फार्मिंग एक्सपर्ट वायएम 235 राज्य के हमारे विकसित किसानों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बहुमुखी प्रतिभा से सक्षम हैं। सोलिस में, हम आधुनिक तकनीक और आरामदायक संचालन के साथ डिजाइन किए गए अपने ट्रैक्टरों के माध्यम से किसानों के कृषि अनुभव और आय में सुधार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”

इस कार्यक्रम में डायरेक्टर यानमार इवामो सान, डिविजन हेड महेश इथापे,और महाराष्ट्र भर के डीलर पार्टनर और किसान भी शामिल हुए। किसान एग्री शो 2025 कृषि ब्रांडों, उद्योग विशषज्ञों, किसानों और कृषि से जुड़े लोगो के लिए एक दूसरे से मिलने एवं खेती के विकास को आकार देने का मंच है। इसका आयोजन 10 से 14 दिसंबर 2025 तक पुणे इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (पीआईईसीसी), मोशी, भोसारी के पास, पुणे में किया जा रहा है।

MumbaiPatrika@1

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *