महाविद्या में त्रिदिवसीय “तंत्रवास्तु एडवांस वर्कशॉप” का आयोजन किया गया

महाविद्या में त्रिदिवसीय “तंत्रवास्तु एडवांस वर्कशॉप” का आयोजन किया गया

अहमदाबाद: वस्त्रापुर स्थित महाविद्या में 25 से 27 जुलाई के दौरान त्रिदिवसीय “तंत्रवास्तु एडवांस वर्कशॉप” का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला में वास्तु विद्या और तंत्रशास्त्र के सिद्धांतों का गहराई से अध्ययन और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक के रूप में प्रसिद्ध वास्तु गुरु श्री संतोष गुरु ने विशेष जानकारी साझा की। उन्होंने एडवांस पदविन्यास और देवताओं के रहस्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के निवास स्थान, कार्यालय या उद्योग स्थल में स्थित वास्तु देवताओं की पहचान कर उनके प्रभावों को समझाना था।

श्री संतोष गुरु ने बताया कि, “इस वर्कशॉप में 2 स्ट्रीम थियोरी पर आधारित जानकारी दी गई और साथ ही पंचमहाभूत तत्वों की भी गहन व्याख्या की गई। विशेष रूप से यह समझाया गया कि बिना किसी तोड़फोड़ के वास्तु देवताओं को कैसे सक्रिय किया जा सकता है।”

यह त्रिदिवसीय वर्कशॉप खासतौर पर उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुई जो वास्तु विद्या और तंत्रशास्त्र में अपने लिए करियर बनाना चाहते हैं। यहां से प्राप्त ज्ञान के माध्यम से व्यक्ति वास्तुशास्त्र के आधुनिक और गहरे पहलुओं को समझकर अपने जीवन में समृद्धि, संतुलन और शांति ला सकता है।

mumbaipatrika

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *