ज़ी स्टूडियोज़ और वामिका फिल्म्स गुजराती भक्ति फिल्म ‘किंग ऑफ सालंगपुर’ के ज़रिए पेश करेंगे आस्था की एक प्रभावशाली कहानी

ज़ी स्टूडियोज़ और वामिका फिल्म्स गुजराती भक्ति फिल्म ‘किंग ऑफ सालंगपुर’ के ज़रिए पेश करेंगे आस्था की एक प्रभावशाली कहानी

ज़ी स्टूडियोज़ और वामिका फिल्म्स एक साथ मिलकर ‘किंग ऑफ सालंगपुर’ पेश करने जा रहे हैं। यह आगामी गुजराती भक्ति फिल्म दर्शकों को श्रद्धा, भक्ति और दिव्य आशीर्वाद से सराबोर एक भावुक और अद्भुत यात्रा पर ले जाएगी।

फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ यह घोषणा की गई है, जो दर्शकों को ‘किंग ऑफ सालंगपुर’ की भव्य दुनिया की झलक दिखाता है। यह फिल्म देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्था केंद्र सालंगपुर हनुमान दादा के आध्यात्मिक महत्व को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। सालंगपुर गुजरात के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है।

फर्स्ट लुक रिलीज़ होते ही दर्शकों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग बड़े पर्दे पर इस अनूठी भक्तिमयी यात्रा को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

अपनी पहली गुजराती फिल्म ‘टॉम एंड चेरी’ की शानदार सफलता के बाद, ज़ी स्टूडियोज़ ‘किंग ऑफ सालंगपुर’ के साथ क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी पैठ और मजबूत करने तथा गुजराती फिल्म उद्योग में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए तैयार है।

प्रशांत देशावल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण ध्रुव देशावल, अमित संतोकी, चेतन थुम्मर और आनंद अघारा ने किया है। वहीं हार्दिक गंडारा सह-निर्माता और मोहित वघासिया क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं।

ज़ी स्टूडियोज़ और वामिका फिल्म्स का यह साथ ‘किंग ऑफ सालंगपुर’ के माध्यम से गुजराती सिनेमा में आस्था और समर्पण की एक अविस्मरणीय कहानी पेश करने का वादा करता है।

MumbaiPatrika@1

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *