1 अप्रैल, 2026 से JOJO ऐप पर स्ट्रीम होगी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘पागलपंती’
डिजिटल मनोरंजन की दुनिया का जाना-माना प्लेटफॉर्म JOJO ऐप, मार्च महीने का शानदार अंत करने और अप्रैल की शुरुआत को धमाकेदार बनाने के लिए एक जबरदस्त एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘पागलपंती’ पेश कर रहा है। 1 अप्रैल, 2026 से यह मल्टीस्टारर फिल्म JOJO ऐप पर उपलब्ध होगी। हाई-एनर्जी एक्शन और कॉमेडी के अनूठे संगम के साथ यह फिल्म दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगी।
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल स्टारकास्ट है। इसमें महेश मांजरेकर, सोनू सूद, राहुल देव, मुकुल देव, अली असगर और भाविक भोजक जैसे दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आएंगे। इन कलाकारों के दमदार अभिनय और मजबूत संवादों ने इस फिल्म को गुजराती सिनेमा की एक हाई-वोल्टेज एक्शन-ड्रामा फिल्म के रूप में स्थापित किया है।
इस अवसर पर JOJO ऐप के फाउंडर और सीईओ ध्रुविन शाह ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि हम गुजराती दर्शकों तक विश्व स्तरीय और मनोरंजक कंटेंट पहुंचाएं। ‘पागलपंती’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि मनोरंजन का एक ऐसा पैकेज है जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगा।”
फिल्म की कहानी में अद्भुत मोड़, रोमांचक एक्शन सीक्वेंस और कॉमेडी का मेल है। फिजी जैसे खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माई गई यह कहानी मनोरंजन के साथ-साथ देशभक्ति और संघर्ष की भावनाएं भी जगाती है। जेकी पटेल द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपनी यूनिक ट्रीटमेंट के लिए अब JOJO ऐप के माध्यम से घर-घर पहुंचने के लिए तैयार है।
उल्लेखनीय है कि JOJO ऐप दुनिया का पहला और सबसे तेजी से बढ़ने वाला गुजराती OTT प्लेटफॉर्म है, जो 177 से अधिक देशों में गुजराती संस्कृति और मनोंरजन को पहुंचा रहा है।


