जैकी श्रॉफ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो’ ने रचा इतिहास, 10,000 पौधों से बने भव्य इंस्टॉलेशन को मिला गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड

जैकी श्रॉफ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो’ ने रचा इतिहास, 10,000 पौधों से बने भव्य इंस्टॉलेशन को मिला गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड

मई, 2026: सिनेमा और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने वाली अपनी तरह की अनोखी प्रमोशनल एक्टिविटी के तहत ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो’ ने एक विशाल ग्राउंड इंस्टॉलेशन पेश किया है, जिसे 10,000 पौधों से तैयार किया गया है। इस खास इंस्टॉलेशन में पौधों की मदद से फिल्म का नाम बेहद भव्य और आकर्षक अंदाज़ में तैयार किया गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मनीष सैनी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ और अहमदाबाद फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो’ दादाजी को भारत के पहले सुपरहीरो के रूप में बड़े पर्दे पर लाने की वजह से पहले ही चर्चा में है और अब 29 मई, 2026 को रिलीज़ होने से पहले ही इतिहास रचने के कारण भी सुर्खियों में बनी हुई है।

अहमदाबाद के द क्यूब क्लब में आयोजित इस बड़े आयोजन ने पूरे वेन्यू को एक जीवंत कला रूप में बदल दिया। ‘अपना भिड़ू’ की भावना से प्रेरित इस पहल ने फिल्म प्रमोशन को सिर्फ प्रचार तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे प्रकृति, रचनात्मकता और भावनाओं के खूबसूरत जश्न में बदल दिया।

इस अभियान ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी अपने नाम की। इसे ‘ग्राउंड पर पौधों से अक्षरों की सबसे बड़ी आकृति बनाने’ के लिए आधिकारिक तौर पर गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही यह भारतीय फिल्म प्रमोशंस के इतिहास में एक खास मुकाम बन गया।

पौधों से तैयार किया गया यह खास इंस्टॉलेशन इस बात को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है कि कहानी और पर्यावरण को साथ लेकर भी कुछ बड़ा और अलग किया जा सकता है। ऐसे समय में, जब फिल्म प्रमोशन में हर कोई कुछ नया करने की कोशिश कर रहा है, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो’ ने सिर्फ बड़े स्तर पर नहीं, बल्कि एक बहुत ही नेक विचार के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है।

यह पहल फिल्म की भावना से भी पूरी तरह जुड़ी हुई नजर आती है- बड़ी, दिल से जुड़ी और सबसे अलग। ठीक वैसे ही जैसे जैकी श्रॉफ, जिन्हें लोग प्यार से ‘भिड़ू’ कहते हैं और जो अपनी सादगी और प्रकृति से लगाव के लिए जाने जाते हैं, यह पूरा अभियान भी बेहद सच्चा और अपनापन महसूस कराने वाला लगता है।

अपनी भव्यता और पर्यावरण को लेकर सकारात्मक संदेश की वजह से यह इंस्टॉलेशन लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। इसके साथ ही, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो’ अपनी कहानी और अलग अंदाज़ के प्रमोशन के जरिए खुद को बाकी फिल्मों से अलग साबित कर रही है।

MumbaiPatrika@1

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *